फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : student dead in road accident dumfer crush him police investigate

Bihar: मुजफ्फरपुर में कोचिंग से लौट रहे छात्र को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, मौके पर मौत; परिजनों में आक्रोश

Tue, 09 Dec 2025 08:12 AM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Tue, 09 Dec 2025 08:12 AM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के कांटी क्षेत्र में कोचिंग से लौट रहे 12 वर्षीय आयुष को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को बंधक बनाया। परिजनों में आक्रोश है और कार्रवाई की मांग हो रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : student dead in road accident dumfer crush him police investigate
छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कोचिंग से घर लौट रहे 12 वर्षीय छात्र आयुष कुमार को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान तिवारी टोला निवासी उपेंद्र ठाकुर के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आयुष रोज की तरह कोचिंग से घर जा रहा था, तभी अचानक एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़कर बंधक बना लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: थाना के अंदर एएसआई की संदिग्ध हालत में मौत, सुसाइड नोट भी नहीं मिला; सल्फास खाने की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।इस हादसे के बाद परिजनों सहित पूरे इलाके में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोग तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और जिम्मेदार चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed