फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   stray dogs carried minor innocent girl who playing at door attack her resulting death Muzaffarpur Bihar

Bihar: दरवाजे पर खेलती मासूम को उठा ले गए कुत्ते, मां-बाप की आंखों के सामने बुझ गई जिंदगी

Thu, 16 Apr 2026 07:08 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 07:08 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों के झुंड ने उठाकर हमला कर दिया, जिससे उसकी इलाज से पहले ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।  

विज्ञापन
stray dogs carried minor innocent girl who playing at door attack her resulting death Muzaffarpur Bihar
मृतक बच्ची

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में आवारा कुत्तों का दहशत अब भी कायम है। बीते दिनों 40 लोगों पर कुत्तों के हमले का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। ताजा मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर पंचायत के राजापुनस गांव का है, जहां घर के दरवाजे पर खेल रही एक मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों के झुंड ने उठा लिया और उस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


इलाज से पहले ही मासूम की मौत
कुत्तों के झुंड के हमले में गंभीर रूप से घायल मासूम की इलाज से पहले ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्ची की पहचान मुकेश कुमार सहनी की डेढ़ वर्षीय पुत्री रूक्मणी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और परिजनों में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन


परिजनों ने क्या बताया?
घटना को लेकर मृतका के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि आज सुबह उनकी बेटी घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान आधा दर्जन की संख्या में आवारा कुत्ते आए और बच्ची को उठाकर नोचने लगे। बच्ची की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े, तब तक सभी कुत्ते भाग गए। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी एक ही बेटी थी, जिसे आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया। परिवार बेहद गरीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मजदूरी से लौट रहे थे, घर पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें; हादसे में तीन की मौत, छह जिंदगी से जूझ रहे

कुत्तों के झुंड का हमला लगातार जारी
वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों के झुंड का हमला लगातार जारी है। इससे पहले भी कई लोगों पर हमला हो चुका है और अब एक मासूम की जान चली गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द कार्रवाई कर आवारा कुत्तों को इलाके से हटाया जाए, अन्यथा वे खुद कदम उठाने को मजबूर होंगे। साथ ही, पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने और ग्रामीणों को इस दहशत से मुक्ति दिलाने की भी मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed