फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Bihar news : strange game of the university gave 257 marks instead of 100 investigation

Bihar News: बिहार के विश्वविद्यालय का अजब गजब कारनामा, 100 की जगह दे दिए 257 अंक; दोषी कर्मी पर होगी कार्रवाई

Thu, 03 Jul 2025 11:40 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Jul 2025 11:40 PM IST
सार

Bihar : बिहार विश्विद्यालय में अजब गजब कारनामा हुआ है। छात्रों के रिजल्ट निकले। जब छात्रों ने अपने रिजल्ट देखे तो दंग रह गये। 100 की जगह 257 अंक मिले। रिजल्ट के बाद से  विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : strange game of the university gave 257 marks instead of 100 investigation
बिहार विश्विद्यालय का अजब गजब खेल

विस्तार

मुजफ्फरपुर की बिहार यूनिवर्सिटी में पीजी थर्ड सेमेस्टरके परिणामों में बड़ी गड़बड़ी हुई है। उनका कहना है कि आरडीएस कॉलेज की हिंदी की एक छात्रा को 100 में से 257 अंक दे दिए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि उसे 30 नंबर के प्रैक्टिकल में 225 अंक मिले, इसके बावजूद उसे प्रमोटेड कर दिया गया है। ऐसे छात्र छात्राओं की स्संख्या 1-2 नहीं बल्कि लगभग 150 से अधिक ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनका  रिजल्ट पेंडिंग हो गया है, जिससे वे काफी परेशान हैं। मंगलवार देर शाम जारी हुए सत्र 2023-25 के रिजल्ट से करीब 150 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रभावित हुए हैं। यह समस्या हिंदी और अंग्रेजी विषय के छात्रों के साथ-साथ विज्ञान संकाय के छात्रों के भी परिणामों में गड़बड़ी की शिकायत की है।

विज्ञापन


इस संबंध में छात्र अंकित कुमार ने बताया कि पीजी थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट आने के बाद वे यूनिवर्सिटी की गलती के कारण बहुत परेशान हैं। उनका कहना है कि उनका रिजल्ट फंस गया है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। लगभग नौ हजार छात्रों ने थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा दी थी, जिनमें से लगभग आठ हजार छात्रों ने परीक्षा पास की है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि बाकी छात्रों की समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक, प्रो. डॉ. रामकुमार ने बताया कि यह एक तकनीकी त्रुटि है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने इसको स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ छात्रों को पूर्णांक से अधिक अंक मिले हैं। उन्होंने कहा कि समीक्षा के बाद यह पता चला कि यह गलती एक्सेल शीट पर एंट्री करते समय कीबोर्ड पर गलत टाइप हो जाने के कारण हुई है। डॉ. रामकुमार ने यह भी बताया कि यह गलती सुधार दी गई है। मंगलवार शाम 6 बजे ही अंकों को ठीक कर दिया गया है। भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों से बचने के लिए कंप्यूटर प्रोग्रामर को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने प्रोग्राम को इस तरह से बनाएं कि यदि पूर्णांक से अधिक अंक दर्ज किए जाएं, तो कंप्यूटर उसे स्वीकार न करे। सॉफ्टवेयर में सुधार के लिए भी आदेश दिए गए हैं। डॉ. रामकुमार ने कहा कि अभी तक आरडीएस कॉलेज के दो छात्रों के अंकों में गड़बड़ी का मामला उनके संज्ञान में आया था, और उन दोनों के अंक सुधार दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिहार विश्विद्यालय का अजब गजब खेल

बिहार विश्विद्यालय का अजब गजब खेल

 

बिहार विश्विद्यालय का अजब गजब खेल

बिहार विश्विद्यालय का अजब गजब खेल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed