फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Woman Struck By Speeding Bike Dies During Treatment Angry Locals Block Road In Protest

बिहार: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; शव सड़क पर रखकर हंगामा

Wed, 02 Sep 2026 11:05 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 11:05 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के लक्ष्मी चौक पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 40 वर्षीय शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar Woman Struck By Speeding Bike Dies During Treatment Angry Locals Block Road In Protest
मौत को लेकर मचा हंगामा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के अति व्यस्त चौराहे लक्ष्मी चौक पर सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनकर स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। इस टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम की
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों और महिला के परिजनों ने मृतका के शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। मृतका की पहचान बसंत शाह की 40 वर्षीय पत्नी शोभा देवी के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक ने मारी टक्कर
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अपने घर के लिए चाय लेकर लौट रही थी और सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार युवक मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार: पानी के बीच दो हजार जिंदगियां कैद! उफनती नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण, भतीजी को खाट पर ले गए अस्पताल

घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया और कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed