फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur bochaha fortuner hit scooty two finance company girls killed road accident bihar news

Bihar: ड्यूटी पर निकलीं, मौत से हो गया सामना! तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने दो सहेलियों की जिंदगी छीनी

Sat, 04 Jul 2026 04:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 04:53 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार दो सहेलियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों निजी फाइनेंस कंपनी में फील्ड कर्मचारी थीं और ड्यूटी के लिए मुजफ्फरपुर जा रही थीं।

विज्ञापन
muzaffarpur bochaha fortuner hit scooty two finance company girls killed road accident bihar news
सड़क दुर्धटना में दो युवती की मौत

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बोचहां थाना क्षेत्र के आदिगोपालपुर के पास तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने स्कूटी सवार दो युवतियों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवतियों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। मृतक युवतियों की पहचान बोचहां थाना क्षेत्र के शर्फुद्दीनपुर निवासी 20 वर्षीय नेहा कुमारी और 22 वर्षीय निशु कुमारी के रूप में हुई है। दोनों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

निजी फाइनेंस कंपनी में करती थीं काम

परिजनों के अनुसार, नेहा कुमारी और निशु कुमारी आपस में सहेलियां थीं और एक निजी फाइनेंस कंपनी के महिला समूह में फाइनेंस कर्मी के रूप में कार्यरत थीं। शनिवार सुबह दोनों अपनी स्कूटी से शर्फुद्दीनपुर से मुजफ्फरपुर शहर ड्यूटी के लिए जा रही थीं। इसी दौरान आदिगोपालपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण कि दोनों वाहनों के उड़ गए परखच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर पूर्णिया की ओर से मुजफ्फरपुर जा रही थी। उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि स्कूटी को टक्कर मारने के बाद खुद कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद फॉर्च्यूनर में सवार दो घायल लोग मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: 7717 और 98299 का अंतर पाट सकेंगे प्रशांत किशोर? राजद से पार पाना भी होगा चुनौती

एक की मौके पर, दूसरी की अस्पताल में मौत

बोचहां थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वीआईपी नंबर वाली फॉर्च्यूनर की तलाश में पुलिस

पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल वीआईपी नंबर वाली फॉर्च्यूनर के मालिक की पहचान की जा रही है। फरार चालक और वाहन में सवार लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed