Bihar News: मछली पकड़ने के दौरान चौड़ से मिला नर कंकाल, इलाके में सनसनी; युवती के होने की जताई जा रही आशंका
Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा नरकंकाल मिलने की सूचना दी गई थी। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के रतनौली गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब चौड़ के एक खड्डे से एक नरकंकाल बरामद हुआ। यह मामला शनिवार को सामने आया जब गांव के कुछ ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए इलाके में गए थे। मछली पकड़ने के क्रम में उड़ाही के दौरान अचानक तेज दुर्गंध का अहसास हुआ। दुर्गंध के स्रोत की तलाश में जब ग्रामीणों ने कीचड़ और पानी को हटाया तो वहां एक नरकंकाल दिखाई पड़ा। यह दृश्य देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें- Crime: महिला के अंतर्वस्त्र से पूसा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा; प्यार, तनाव और डर से हुई थी युवक की मौत!
युवती का कंकाल होने की जताई जा रही आशंका
पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। जांच के दौरान नरकंकाल के पास फटे-चिथड़े कपड़े और एक जोड़ी चप्पल भी बरामद हुए हैं। कपड़ों को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि बरामद कंकाल किसी युवती या महिला का हो सकता है। पुलिस ने नरकंकाल को बाहर निकाल कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है।
शिनाख्त के लिए एफएसएल टीम की ली जा रही मदद
अब तक कंकाल की पहचान नहीं हो पाई है। मनियारी थाना के एसएचओ देवब्रत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा नरकंकाल मिलने की सूचना दी गई थी। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।
यह भी पढ़ें- Crime: बिहार सहित कई राज्यों में सोना लूट की थी बड़ी साजिश, आठ अपराधी गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद
पुलिस ने बताया कि कंकाल के पास से मिले कपड़ों और चप्पल के आधार पर पहचान की कोशिश की जा रही है। साथ ही शव के फोटो को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वॉट्सएप ग्रुपों में भी शेयर किया गया है ताकि कोई पहचान सके। मामले में सबूत जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम की भी मदद ली जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.