फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Minor Kidnapped Near Home Assaulted in Isolated Orchard Neighbor Arrested

Bihar: घर के पास टहल रही किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया पड़ोसी, बगीचे में की घिनौनी हरकत; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 08:54 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2026 08:54 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जबकि घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Bihar Minor Kidnapped Near Home Assaulted in Isolated Orchard Neighbor Arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने नाबालिग का अपहरण कर उसे जबरन बाइक पर बैठाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता और उसके परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


घर के पास टहल रही थी पीड़िता
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के पास टहल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी गांव का रहने वाला एक युवक अपने एक साथी के साथ बाइक से वहां पहुंचा। रास्ता सुनसान होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और करीब दो किलोमीटर दूर एक सुनसान बगीचे में ले जाकर  दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को उसके गांव के चौक के पास छोड़कर फरार हो गया। किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए कांटी थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की। काफी मशक्कत के बाद नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले में अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। साथ ही घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed