फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :school student dies struck by lightning return his school to home today

Bihar News: आकाशीय बिजली गिरने से छात्रा की मौत, तीन सहेलियां बाल-बाल बचीं; परिजन बेसुध

Wed, 21 May 2025 07:52 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 May 2025 07:52 PM IST
सार

Bihar: दोपहर में अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई। चारों छात्राएं पास की पगडंडी से होकर गांव की ओर लौट रही थीं। उसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में नंदनी आ गई। वह सबसे आगे चल रही थी, इसी कारण बिजली सीधे उसी पर गिरी।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :school student dies struck by lightning return his school to home today
ठनका से स्कूली छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल से लौट रही चार छात्राओं पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य छात्राएं बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मृत छात्रा की पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव निवासी रमेश राय की 13 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब सभी छात्राएं स्कूल से पढ़ाई खत्म कर घर लौट रही थीं।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर में अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई। चारों छात्राएं पास की पगडंडी से होकर गांव की ओर लौट रही थीं। उसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में नंदनी आ गई। वह सबसे आगे चल रही थी, इसी कारण बिजली सीधे उसी पर गिरी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक नंदनी दम तोड़ चुकी थी। उसकी तीन सहेलियां सुरक्षित हैं, हालांकि वे घटना से सदमे में हैं और जोर-जोर से रोने लगीं।

विज्ञापन


पढ़ें: 10 साल से फरार हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, प्रखंड और पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय पर हमले का था आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना प्रभारी सिकंदर कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना की जानकारी अंचल अधिकारी को दे दी गई है ताकि सरकारी स्तर पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव के लोग उन्हें ढाढ़स बंधा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed