Bihar News: 10 साल से फरार हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, प्रखंड और पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय पर हमले का था आरोप
Bihar: एसडीपीओ ने बताया कि औरंगाबाद जिले में नक्सली वारदातों में शामिल फरार हार्डकोर नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष संयुक्त टीम पहले से ही सक्रिय है। तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार
बिहार पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 साल से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड हार्डकोर नक्सली शिवकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर मदनपुर प्रखंड कार्यालय और अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय पर विस्फोट कर हमला करने समेत करीब आधा दर्जन मामलों में संलिप्तता का आरोप है। गिरफ्तार नक्सली औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के नीमीडीह गांव का निवासी है।
लगातार अभियान के तहत मिली सफलता
खुफिया इनपुट पर फौरन की गई कार्रवाई
पुलिस हिरासत में कुबूल किए कई अपराध
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में नक्सली शिवकुमार ने कई मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि उस पर वर्ष 2014 में मदनपुर प्रखंड कार्यालय और अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय पर दस्ते के साथ हमला कर आगजनी, तोड़फोड़ और विस्फोट करने का आरोप है। इस घटना में सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ था।
पढ़ें: पटना में कोचिंग से लौट रहे दो छात्रों का अपहरण, परिजनों ने थाने में दी शिकायत; जानें
इन मामलों में दर्ज हैं केस
शिवकुमार सिंह पर मदनपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2014 में दर्ज कांड संख्या 133/14, 134/14, 135/14, 137/14 और 138/14 समेत कुल छह मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में वह लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी।
नक्सलियों के मनोबल पर पड़ा असर
एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष संयुक्त अभियानों का असर दिख रहा है। नक्सलियों का मनोबल कमजोर हुआ है और लगातार की जा रही छापेमारी से नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।