फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news road accident carpaintar died other injured police investigate

Bihar News: ओवरटेक बना जानलेवा...बाइक अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकराई, चाचा की मौत और भतीजा गंभीर घायल

Sat, 03 May 2025 08:37 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 08:37 PM IST
सार

Overtaking: एक बाइक सवार का ओवरटेक करना जानलेवा बन गया। बाइक अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान चाचा की मौत, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news road accident carpaintar died other injured police investigate
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए SKMCH मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों आपस में चाचा-भतीजा बताए गए हैं। जो की सारण जिले के जगतपुर पानापुर के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


मृतक चाचा की पहचान 50 वर्षीय बदन शाह उर्फ मदन शाह के रूप में किया गया है। जबकि भतीजे की पहचान 24 वर्षीय गुड्डू साह के रूप में किया गया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों एक बाइक पर सवार होकर सारण से मुजफ्फरपुर की ओर आ रहे थे। उसी दौरान ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित होकर एक पुल के डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 2436 पदों पर फाइनल मेरिट लिस्ट जल्द होगी जारी, ग्रामीण न्याय व्यवस्था बनेगी सशक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बदन शाह की मौके पर मौत हो गई। जबकि भतीजा का सिर फट गया, जिसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मृतक बदन शाह उर्फ मदन शाह कारपेंटर का काम करते थे और काम के सिलसिले में वह मुजफ्फरपुर में आ रहे थे। बाइक उनका भतीजा चला रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ, जबकि घायल भतीजा निजी कंपनी में कार्यरत है और वह हाल में अपने गांव में आया हुआ था। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। जबकि घायल को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौत, पत्नी और बच्ची गंभीर हालत में रेफर

पूरे मामले में साहेबगंज थाना के सब इंस्पेक्टर विमल कुमार यादव ने बताया है, एक बाइक पर सवार दो लोग साहेबगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सड़क दुर्घटना हुई। दोनों की बाइक एक पुल से जा टकराई है और घायल हुई है। एक की मौत मौके पर ही हो गई है, जबकि दूसरा घायल हो गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed