फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : pregnent women died in suspicious circumtance family says its murder

Bihar News: मुजफ्फरपुर में दहेज की बलि चढ़ी गर्भवती नवविवाहिता, ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत

Tue, 30 Dec 2025 04:08 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Dec 2025 04:08 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र में गर्भवती नवविवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने दहेज में बाइक की मांग पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है, सास को जेल भेजा गया।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : pregnent women died in suspicious circumtance family says its murder
जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र में एक गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल के कमरे में महिला की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय मनीषा कुमारी, पति विकास कुमार के रूप में हुई है। मनीषा अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी और वह तीन माह की गर्भवती थी।

मामले को लेकर मृतका के पिता रंजन साह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने बेटी की शादी बड़े धूमधाम से की थी। शादी में साढ़े तीन लाख रुपये नकद और अन्य सामान दहेज के रूप में दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार बाइक और नकद रुपये की मांग कर रहा था।

विज्ञापन

रंजन साह के अनुसार, घटना की जानकारी उन्हें दामाद विकास कुमार ने फोन कर दी और कहा कि आपकी बेटी मर गई है, आकर ले जाइए। जब वे ससुराल पहुंचे तो मनीषा का शव कमरे में पड़ा था और उसके गले पर निशान दिखाई दे रहे थे। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; बेटे को न्याय न मिलने से टूटी मां, जहर खाकर दी जान; DMCH में इलाज के दौरान हुई मौत

उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। साथ ही उन्होंने बताया कि मनीषा गर्भवती थी और उसके पेट में तीन माह का बच्चा पल रहा था। पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की है।

वहीं, देवरिया थाना पुलिस ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मृतका के परिजनों ने दहेज में बाइक और रुपये की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी सास को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed