फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : pregnant woman died during delivery family says the die due to lackness of treatment

Bihar: मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों का आक्रोश; डॉक्टर व स्टाफ फरार

Sat, 07 Feb 2026 09:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 09:54 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के बेला रोड स्थित निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान 26 वर्षीय प्रसूता काजल देवी की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा व तोड़फोड़ की। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : pregnant woman died during delivery family says the die due to lackness of treatment
प्रसूता की मौत पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी अस्पताल की कथित लापरवाही से प्रसूता की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। घटना बेला थाना क्षेत्र के बेला रोड स्थित एक निजी अस्पताल की है।

मृतका की पहचान मुसहरी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी शंकर सहनी की 26 वर्षीय पत्नी काजल देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर काजल देवी को प्रसव के लिए उक्त निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मृतका के भाई ने बताया कि गांव के ही एक परिचित के कहने पर बहन को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई। जब परिजनों ने अस्पताल कर्मियों से इस संबंध में सवाल किया तो वे उल्टा उलझ गए, जिसके बाद विरोध शुरू हुआ। हालात बिगड़ते देख डॉक्टर और अस्पताल स्टाफ मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पप्पू यादव की गिरफ्तारी की लेकर पूर्णिया में आक्रोश, समर्थकों ने निकाला मशाल जुलूस; लगाया आरोप

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के ओपीडी और ओटी में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बेला थाना प्रभारी ने बताया कि प्रसव के लिए भर्ती एक महिला की मौत हुई है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed