फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : pollution team raid on mashala factory town to vaiolate rule police investigate

Bihar News: मुजफ्फरपुर में अवैध मसाला फैक्ट्री पर छापा, प्रदूषण नियम उल्लंघन में हुई सील

Wed, 03 Dec 2025 05:45 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Wed, 03 Dec 2025 05:45 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर शहर के बीचोबीच चल रही अवैध मसाला फैक्ट्री पर पुलिस और जिला प्रदूषण विभाग ने छापा मारा। लगातार मिलावट और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतों के बाद नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड पर कई मसाला निर्माण केंद्रों की जांच की गई।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : pollution team raid on mashala factory town to vaiolate rule police investigate
मुजफ्फरपुर में अवैध मसाला फैक्ट्री पर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर शहर के बीचोबीच चल रही अवैध मसाला निर्माण फैक्ट्री पर पुलिस और जिला प्रदूषण विभाग की टीम ने छापा मारा। इस छापेमारी ने इलाके में मसाला कारोबारियों में हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा है कि इन फैक्ट्रियों में लगातार मिलावट वाली मसाला और अन्य नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसके साथ ही यह भी शिकायतें मिल रही थीं कि ये फैक्ट्रियाँ प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन कर रही हैं।
विज्ञापन


इस सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के गोला रोड स्थित मसाला बनाने वाली कई जगहों पर आज जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान कई दुकानें बंद मिलीं, वहीं कई की जांच की गई। जांच के बाद पूरे क्षेत्र में इस कार्रवाई से खलबली मच गई। प्रदूषण नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाली एक मसाला फैक्ट्री को सील कर दिया गया है, जबकि कई दुकानों के बाहर ताले लगे मिले। अचानक इस कार्रवाई से मसाला कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


पढे़ं: बिहार विधानसभा अध्यक्ष बने डॉ. प्रेम कुमार किस वर्ग से हैं? जानें, चुनाव से पहले क्या कहा था
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण विभाग के अधिकारी ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि इस क्षेत्र में नियमों की अनदेखी करते हुए मसाला बनाया जा रहा है। वर्तमान में पर्यावरण नियमों के पालन को लेकर सरकार ने कड़े निर्देश दिए हैं। इसी सूचना के आधार पर नगर थाना की पुलिस के साथ आज रेड की गई। जांच के दौरान खामियां पाई गईं और एक फैक्ट्री को सील कर दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस तथा प्रदूषण विभाग की टीम इस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed