फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   police raid gambling den 13 arrested including master mind cash playing cards and dozens phones seized

बिहार: मुजफ्फरपुर में जुए के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत 13 गिरफ्तार; पुलिस का शिकंजा

Mon, 05 Oct 2026 06:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 06:49 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 2.72 लाख रुपये नकद, दर्जनों मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए। मास्टरमाइंड समेत आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
police raid gambling den 13 arrested including master mind cash playing cards and dozens  phones seized
जुआ के अड्डे पर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले की मिठनपुरा थाना पुलिस ने जुए और गैंबलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी कर मास्टरमाइंड समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मो. फूलबाबू उर्फ जुल्फीकार, सोनू कुमार, धीरज कुमार, लक्ष्मण कुमार और रवि कुमार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 2.72 लाख रुपये नकद, दर्जनों मोबाइल फोन और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाले पांच बंडल ताश के पत्ते समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नगर और मिठनपुरा थाना में गैंबलिंग एक्ट के तहत मामले दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है।

विज्ञापन

दरअसल, मिठनपुरा थाना पुलिस को इलाके में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चकवासु मोहल्ले में जुए के अड्डे की घेराबंदी कर अचानक छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान जुआरियों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने सभी को पकड़ लिया। मौके से ताश के पत्ते और जुए से संबंधित अन्य सामान भी जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बेंच-डेस्क के सहारे टिकी थी स्कूल की छत; किस विधायक की मांग पर विद्यालय को शिफ्ट किया गया?

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जुए के अड्डों और गैंबलिंग के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चकवासु मोहल्ले में छापेमारी कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 2.72 लाख रुपये नकद, ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की जुआ खेलने और इस अवैध गतिविधि में संलिप्तता की जांच की जा रही है। कई आरोपियों के पूर्व आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन कराया जा रहा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जुआ खेलने और खिलाने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले भी पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed