Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   police formed an sit in gas pipeline blast investigation will cover various aspects of incidents

बिहार: मुजफ्फरपुर पीएनजी ब्लास्ट की जांच के लिए एसआईटी गठित, नगर एसपी करेंगे नेतृत्व

Tue, 03 Nov 2026 05:22 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2026 05:22 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के गोबरसही डुमरी रोड पर पीएनजी पाइपलाइन ब्लास्ट की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित की है। नगर एसपी के नेतृत्व में टीम सीसीटीवी फुटेज, नाला निर्माण, सुरक्षा मानकों और संबंधित एजेंसी व ठेकेदार की जवाबदेही की जांच करेगी।

 

विज्ञापन
police formed an sit in gas pipeline blast investigation will cover various aspects of incidents
पुलिस की एसआईटी गठित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही डुमरी रोड में सोमवार को हुई पीएनजी गैस पाइपलाइन ब्लास्ट की घटना की जांच के लिए जिला प्रशासन के बाद अब पुलिस प्रशासन ने भी एसआईटी गठित कर दी है। नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में गठित टीम मामले की जांच करेगी। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने जानकारी दी है।

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर गठित एसआईटी ने घटनास्थल और उसके आसपास के इलाकों में पहुंचकर मानवीय आसूचना का संकलन तेज कर दिया है। टीम घटना के सभी प्रमुख बिंदुओं की जांच करेगी और यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि ब्लास्ट की वास्तविक वजह क्या थी।

विज्ञापन


पढे़ं: सात साल में एक जिले में 11 जगह जमीन खरीदी; कहां-कहां है रूबी की संपत्ति, पति के पास क्या-क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
एसआईटी मामले में तकनीकी साक्ष्य भी जुटाएगी। इसके लिए घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि विस्फोट से ठीक पहले और बाद की स्थिति स्पष्ट हो सके। पुलिस आसपास के घरों और दुकानों में लगे कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

इसके साथ ही पुलिस ने घटनास्थल पर नाला निर्माण के लिए जारी कार्यादेश और उसमें निर्धारित सुरक्षा शर्तों की भी जांच शुरू कर दी है। नाला निर्माण और खुदाई के दौरान गैस कंपनी आईओसीएल के कर्मियों और प्रतिनिधियों की मौजूदगी तथा पूर्व अनुमति से जुड़े मानकों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और घोर लापरवाही बरतने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

प्राथमिकी दर्ज, ठेकेदार और एजेंसी की जवाबदेही तय होगी
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में हुई इस भीषण घटना के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुशहरी के लिखित आवेदन के आधार पर सदर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से गठित एसआईटी ने नाला निर्माण करने वाली एजेंसी, ठेकेदार और संबंधित कर्मियों की जवाबदेही तय करने के लिए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed