फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Crime: Protection gang leader Harsh arrested, used to make school students a part of gang

Bihar Crime: प्रोटेक्शन गैंग का सरगना हर्ष गिरफ्तार, स्मैक भी बरामद; स्कूली छात्रों को बनाता था गैंग का हिस्सा

Sun, 23 Feb 2025 08:14 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Feb 2025 08:14 PM IST
सार

Muzaffarpur Crime: पुलिस ने बताया कि हर्ष कुमार लंबे समय से शहर में प्रोटेक्शन गैंग चला रहा था। वह स्कूली छात्रों को अपने गैंग में शामिल कर उनके झगड़ों में ‘मदद’ के नाम पर पैसे वसूलता था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur Crime: Protection gang leader Harsh arrested, used to make school students a part of gang
पुलिस की गिरफ्त में प्रोटेक्शन गैंग का सरगना

विस्तार

मुजफ्फरपुर शहर में स्कूली छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई और प्रोटेक्शन गैंग चलाने वाले सरगना हर्ष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे मिठनपुरा थाना क्षेत्र से दबोचा गया, जहां वह छिपा हुआ था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से मादक पदार्थ (स्मैक) और एक बाइक भी बरामद की गई। हर्ष कुमार पर पहले से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से प्रयासरत थी।

विज्ञापन

 
स्कूलों के बाहर सक्रिय था गैंग
मुजफ्फरपुर पुलिस को लंबे समय से शहर में सक्रिय प्रोटेक्शन गैंग के बारे में सूचनाएं मिल रही थीं। यह गैंग कई नामी स्कूलों के छात्रों को अपने गिरोह में शामिल करता था और उनकी आपसी रंजिश व वर्चस्व की लड़ाई में ‘सुरक्षा’ देने के नाम पर पैसे वसूलता था। इस दौरान गैंग से जुड़े सदस्यों द्वारा कई छात्रों को बेरहमी से पीटने की घटनाएं भी सामने आई थीं। पुलिस ने इस गिरोह पर नजर रखने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था, जो लगातार इसकी गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर हर्ष कुमार को मिठनपुरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

 
अन्य बदमाशों की तलाश जारी
पूरे मामले में डीएसपी टाउन वन सीमा देवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर्ष कुमार लंबे समय से शहर में प्रोटेक्शन गैंग चला रहा था। वह स्कूली छात्रों को अपने गैंग में शामिल कर उनके झगड़ों में ‘मदद’ के नाम पर पैसे वसूलता था। इसके अलावा इस गैंग की आड़ में वह अन्य आपराधिक गतिविधियां भी संचालित कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हर्ष की गिरफ्तारी के बाद अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया जाएगा और इस प्रकार के अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed