फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar MLC Elections Prashant Kishor Holds Strategy Meeting, Announces Jan Suraaj To Contest All Seats

बिहार: एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की बैठक, बोले- सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे; इस दिन होगा एलान

Wed, 02 Sep 2026 07:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 07:13 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर ने आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर जन सुराज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी और अगले दो-चार दिनों में उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar MLC Elections Prashant Kishor Holds Strategy Meeting, Announces Jan Suraaj To Contest All Seats
बांकीपुर क्षेत्र के विधायक प्रशांत किशोर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर क्षेत्र के विधायक प्रशांत किशोर ने आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में तिरहुत शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव और पार्टी के संभावित प्रत्याशी को लेकर कई अहम चर्चाएं हुईं।
विज्ञापन


इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों के संबंध में अपनी राय रखी। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की स्थिति, मतदाताओं के बीच जन सुराज की पहुंच और चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर आवश्यक तैयारियों से संबंधित सुझाव भी साझा किए। बैठक में तिरहुत क्षेत्र के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली के जन सुराज कार्यकर्ताओं से बातचीत की गई। प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और चुनाव को लेकर जानकारी साझा की। इस दौरान आगामी एमएलसी चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि जो भी प्रत्याशी होगा, वह जन सुराज का ही होगा।
विज्ञापन


सभी 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान
मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बैठक में आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई कि पार्टी का उम्मीदवार किसे बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जन सुराज सभी 8 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगा। इसके लिए अगले दो-चार दिनों में जन सुराज के प्रत्याशियों की घोषणा भी की जाएगी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव में ही पता चलेगा कि जन सुराज का जनाधार बढ़ रहा है या घट रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और समर्थक चाहते हैं कि पार्टी पूरी ताकत के साथ यह चुनाव लड़े। उन्होंने कहा कि संगठन में चुनाव को लेकर काफी उत्साह है और सभी लोग बांकीपुर की जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार: पानी के बीच दो हजार जिंदगियां कैद! उफनती नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण, भतीजी को खाट पर ले गए अस्पताल

डस्टबिन मामले में मंगल पांडेय के साथ तेजस्वी को भी घेरा
प्रशांत किशोर ने डस्टबिन घोटाले को लेकर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव को भी घेरा। उन्होंने कहा कि डस्टबिन की खरीद तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य मंत्री रहते शुरू हुई थी। इस मामले में मंगल पांडेय के साथ उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।

दिल्ली में मंत्री को चप्पल से मारने की कथित घटना पर भी बोले
दिल्ली में बिहार के एक मंत्री को चप्पल से मारने की कथित घटना को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि एक मंत्री पर आरोप लगा है कि दिल्ली में एक लड़की से छेड़खानी करने पर उसे जूता-चप्पल से मारा गया। उन्होंने कहा कि जब सरकार के मुखिया का चरित्र ही दागदार और अपराधी है तो इस तरह की घटनाएं सरकार के मंत्री, विधायक, व्यवस्था से जुड़े लोगों और अधिकारियों से सुनने को मिलती रहेंगी।


सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने हाल में लड़कियों को लेकर सरकार के एक मंत्री पर लगे आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर सरकार में ऐसे गलत लोग आएंगे तो गलत होगा ही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार फर्जी एनकाउंटर और जात पूछकर गोली मारने का काम करती है। उन्होंने कहा कि यह जगजाहिर हो चुका है कि किस तरह सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने के बजाय जनता को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार में भ्रष्ट नेता, बालू माफिया, शराब माफिया और अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को भेजा गया था। इसका नतीजा अब देखने को मिल रहा है कि किस प्रकार बिहार की छवि को धूमिल करने का काम किया गया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज अपने वादे और समझौते से कभी दूर नहीं हुआ है। जनता से किए गए वादों और उनके हक की लड़ाई के लिए जन सुराज अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

ये भी पढ़ें-  बिहार: बॉर्डर पर दबोचा गया हवाला कैरियर, अस्पताल के पास से ली रकम; दुकान पहुंचाने से पहले एसएसबी के हत्थे चढ़ा

प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, एनपी मंडल, सुभाष कुशवाहा, सरवर अली समेत कई प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहे। स्थानीय स्तर पर जिला अध्यक्ष लाल बाबू, जिला महासचिव बिपिन चौधरी, मुख्य प्रवक्ता नदीम खान, वंदना प्रीतम, महिला अध्यक्ष रंजना कुमारी, युवा अध्यक्ष राहुल राज और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इम्तियाज वारसी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed