Muzaffarpur: अतिक्रमण अभियान के खिलाफ ग्रामीण सड़कों पर उतरे, प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान के दौरान सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और भेदभाव का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क जाम कर आगजनी की। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि अभियान नियमों के अनुसार जारी रहेगा और किसी को विशेष छूट नहीं दी जाएगी।
मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान के दौरान सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और भेदभाव का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क जाम कर आगजनी की। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि अभियान नियमों के अनुसार जारी रहेगा और किसी को विशेष छूट नहीं दी जाएगी।
विस्तार
मुजफ्फरपुर शहर में अतिक्रमण अभियान के दौरान भेदभाव का आरोप लगाते हुए मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और सरकार विरोधी नारे लगाए। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूघाट बांध रोड और लकड़ीढाई रोड पर दो दिन से चल रहे अभियान के दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों का विरोध
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अभियान में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है और कुछ लोगों के ढांचे को छोड़कर केवल चुनिंदा व्यक्तियों के अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। विरोध के दौरान ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी की और प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन की टीम पहुंची और करवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अभियान को फिर से शुरू किया गया। मुजफ्फरपुर में सड़क निर्माण और सीवरेज परियोजनाओं के तहत अतिक्रमण हटाने का अभियान तेजी से चल रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में कई अवैध कब्जों को हटाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी को भी विशेष छूट नहीं दी जाएगी और करवाई नियमों के अनुसार जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें: जमुई में बेखौफ बदमाश, थाने से 500 मीटर दूर सब्जी दुकान को विस्फोट से उड़ाया, दहशत में दुकानदार
ग्रामीणों की मांग
स्थानीय लोगों ने कहा कि अभियान में समानता और नियमों का पालन होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी अतिक्रमण को हटाया जाना है, तो सभी मामलों में समान व्यवहार होना चाहिए, न कि किसी विशेष घर को बचाया जाए। अधिकारीयों ने आश्वासन दिया कि अभियान बिना भेदभाव के पूरी तरह जारी रहेगा और अवैध निर्माण को तोड़ा जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.