फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :out of control bus ran over mother and son son fainted after witnessing

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने मां-बेटे को कुचला, महिला की मौके पर मौत; बेटा सदमे में बेहोश

Sun, 30 Aug 2026 07:24 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 07:24 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटा सदमे में बेहोश हो गया। घटना के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :out of control bus ran over mother and son son fainted after witnessing
बस में मां बेटे को रौंदा, महिला की मौत।

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार यात्री बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा अपनी आंखों के सामने मां को खोने के बाद बेहोश हो गया और सदमे में है। घटना को अंजाम देने के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन

मृतका की पहचान कटरा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी तशरफ बेगम (50) के रूप में हुई है। घटना के समय वह अपने बेटे मोहम्मद मुन्ना (30) के साथ स्कूटी से बसैठा इलाके में स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं। इसी दौरान उनकी स्कूटी जैसे ही बैरिया बस स्टैंड के पास पहुंची, पीछे से आ रही अनियंत्रित बस ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी तेज थी। चालक ने नियंत्रण खो दिया और स्कूटी को टक्कर मारते हुए महिला के ऊपर बस का पहिया चढ़ गया। इसके बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं, जिससे लोगों में नाराजगी है। हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



ये भी पढ़ें- बिहार: तेजस्वी का NDA पर हमला- चिराग, मांझी, नीतीश की पार्टी आरक्षण खत्म करने वालों के साथ; लुका-छिपी न खेलें

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। अहियापुर थाना प्रभारी ने बताया कि बैरिया के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद फरार हुई ‘राज बस सर्विस’ की बस और उसके चालक की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 

बस में मां बेटे को रौंदा एक की मौत

बस में मां बेटे को रौंदा, दुर्घटनास्थल की फोटो।

बस में मां बेटे को रौंदा एक की मौत

दुर्घटनास्थल पर मौजूद भीड़।

 

बस में मां बेटे को रौंदा एक की मौत

पुलिस टीम सड़क हादसे के संबंध में लिखा-पढ़ी करती हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed