{"_id":"6a5dae4dd86313ba240546ad","slug":"muzaffarpur-bihar-news-newlywed-couple-dead-body-found-in-separate-rooms-under-suspicious-circumstances-police-investigate-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4521460-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: शादी के बाद नवदंपति की संदिग्ध मौत, अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले शव; हत्या या आत्महत्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: शादी के बाद नवदंपति की संदिग्ध मौत, अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले शव; हत्या या आत्महत्या?
Mon, 20 Jul 2026 12:24 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:24 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में शादी के चार महीने बाद नवदंपति के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
नवविवाहित दंपति के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अलग-अलग कमरों में मिले
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहित दंपति के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अलग-अलग कमरों में मिले हैं। नवदंपति की मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। शवों को देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके।
पति ने जहर खाकर आत्महत्या की
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहले पति ने जहर खाया और उसके बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पत्नी ने भी फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतकों की पहचान सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के हरसेर गांव निवासी विजय कुमार (21) और उनकी पत्नी अंजलि कुमारी (18) के रूप में हुई है। दोनों की शादी इसी वर्ष 13 मार्च 2026 को हुई थी। मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गांव में रविवार देर रात नवविवाहित दंपति के शव फंदे से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव घर के अलग-अलग कमरों से बरामद किए गए।
विज्ञापन
पिछले दो हफ्ते से मायके में रह रही थी अंजलि
मिली जानकारी के अनुसार, अंजलि कुमारी पिछले दो सप्ताह से अपने मायके नरियार गांव में रह रही थीं। मायके वाले उनकी विदाई की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अंजलि के माता-पिता किसी काम से बाजार गए हुए थे। उस समय घर में केवल पति-पत्नी ही मौजूद थे। रात में जब परिजन वापस लौटे तो दोनों के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। गांव के लोगों के अनुसार, रविवार देर शाम किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद और कहासुनी हुई थी। चर्चा है कि अंजलि ने पहले अपनी साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद विजय ने कथित तौर पर पहले जहर खाया और फिर फंदे से लटक गया। दोनों के शव अलग-अलग कमरों में मिले।
ये भी पढ़ें- Bihar Vidhan Sabha: मानसून सत्र के पहले दिन बिहार विधानसभा में क्या हुआ, निशांत कुमार का अलग से स्वागत क्यों?
लड़की पक्ष पर लगे आरोप
वहीं, मृतक विजय कुमार के परिजनों ने पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए इसे हत्या का मामला बताया है। उनका आरोप है कि अंजलि की मौत के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने विजय की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। फिलहाल, मौके पर पहुंची मोतीपुर थाना पुलिस का कहना है कि दंपति के शव घर के कमरों से बरामद हुए हैं। अब तक की जांच में प्रथम दृष्टया मामला दोनों द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने का प्रतीत होता है। हालांकि, एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।