फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Nitish Kumar rallied support for the NDA in Nalanda covering seven assembly constituencies

Bihar Election: नालंदा में नीतीश ने भरी NDA के पक्ष में हुंकार, सात घंटे में सात विधानसभा क्षेत्र को किया कवर

Wed, 29 Oct 2025 07:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 29 Oct 2025 07:06 PM IST
सार

Bihar Election: विपक्ष पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले के शासनकाल में विकास नाम की कोई चीज नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया गया।

विज्ञापन
Bihar Election: Nitish Kumar rallied support for the NDA in Nalanda covering seven assembly constituencies
नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को चुनावी अभियान के तहत नालंदा जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में एक ही दिन में जनसभाओं को संबोधित कर एक अनूठा राजनीतिक रिकॉर्ड बना दिया। सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुआ यह चुनावी मैराथन शाम पौने छह बजे तक चला। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 120 किलोमीटर की यात्रा तय की।

विज्ञापन

राजगीर से शुरू हुआ चुनावी सफर
मुख्यमंत्री की चुनावी यात्रा की शुरुआत राजगीर विधानसभा क्षेत्र से हुई। इसके बाद उन्होंने क्रमशः अस्थावां, बिहार शरीफ, नालंदा, इस्लामपुर, हिलसा और हरनौत विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया। प्रत्येक स्थल पर सीएम ने लगभग आधे घंटे तक जनता से संवाद किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन
सीएम नीतीश कुमार ने सभी सभाओं में एनडीए के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन की अपील की। उन्होंने अस्थावां से जदयू के डॉ. जितेंद्र कुमार, बिहार शरीफ से भाजपा के डॉ. सुनील कुमार, नालंदा से श्रवण कुमार, हिलसा से कृष्ण मुरारी शरण, इस्लामपुर से रुहैल रंजन और हरनौत से हरीनारायण सिंह को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी प्रत्याशी विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं को बड़ा आश्वासन देते हुए कहा कि हमारी सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार और नौकरी के अवसर देगी। हम युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: JDU के संस्थापक सदस्य अशोक कुमार शर्मा ने दिया इस्तीफा, महागठबंधन में शामिल होने की चर्चा तेज

2005 पूर्व के शासन पर साधा निशाना
विपक्ष पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले के शासनकाल में विकास नाम की कोई चीज नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। उन लोगों को बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं था। उस दौर में डर और भय का माहौल था। शाम के बाद लोग घरों से बाहर निकलने से डरते थे। न बिजली थी, न सड़कें, न साफ पानी और न अस्पतालों की सुविधा।

गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ने सात निश्चय योजना की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि हर घर तक शुद्ध पेयजल और बिजली पहुंचाई गई है। किसानों को सिंचाई योजनाओं से राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि हर घर तक 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। बारिश के बावजूद हर सभा में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री का भाषण सुना।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर
नीतीश कुमार ने कहा कि महिलाओं को नौकरी और पंचायती राज में आरक्षण देकर सशक्त बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर ‘जीविका’ योजना की शुरुआत की गई थी। आज एक करोड़ से अधिक महिलाएं जीविका समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हैं। उन्होंने जोड़ा कि 2024 में शहरी क्षेत्रों में भी जीविका का गठन शुरू किया गया, जहां अब तक 3 लाख 85 हजार महिलाएं इससे जुड़ चुकी हैं।

अल्पसंख्यकों के लिए किए कार्यों का जिक्र
सीएम ने मुस्लिम समुदाय के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि “2006 में ही कब्रिस्तानों की घेराबंदी का काम शुरू कराया गया था। हमने राज्य में कानून का राज स्थापित किया है, ताकि सब मिलजुलकर रह सकें। मुख्यमंत्री ने बिहार के विकास में केंद्र सरकार की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि फरवरी के बजट में केंद्र ने बिहार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य में 430 योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, जिनमें नालंदा की 17 योजनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed