फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :national highway 57 sunk more than six feet many narrowly escaped

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एनएच-57 छह फीट धंसा, बड़ी दुर्घटना टली; मरम्मत कार्य हुआ शुरू

Fri, 18 Jul 2025 01:45 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 18 Jul 2025 01:45 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क की बेस पर मिट्टी का कटाव हुआ, जिससे यह हिस्सा धंस गया। हालांकि, लोगों में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भारी नाराजगी है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :national highway  57 sunk more than six feet many narrowly escaped
राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क धंसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल ओवरब्रिज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-57 (एनएच-57) का एक हिस्सा करीब छह फीट तक धंस गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। यह हादसा दरभंगा से मोतिहारी की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के पास देर शाम हुआ, जब अचानक सड़क का एक हिस्सा बैठ गया।

विज्ञापन


धंसाव की चपेट में आने से एक ट्रक और बस बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंच गई और मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग कर मार्ग को बंद कर दिया है और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है। जेसीबी मशीन लगाकर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत, गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव; परिजन बेसुध    
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश बनी वजह
स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क की बेस पर मिट्टी का कटाव हुआ, जिससे यह हिस्सा धंस गया। हालांकि, लोगों में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भारी नाराजगी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे से ठीक पहले सड़क पर कंपन महसूस हुआ था। इसके कुछ ही पलों में करीब 6 फीट गहरा और 10 फीट से अधिक चौड़ा गड्ढा बन गया। लोगों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिससे यह स्थिति पैदा हुई। एक स्थानीय निवासी ने बताया, "यह हाईवे पूर्वांचल को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, और इस पर हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में निर्माण एजेंसियों की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी।"

एनएचएआई ने शुरू की जांच
एनएचएआई ने निर्माण एजेंसी से रिपोर्ट मांगी है और सड़क के अन्य हिस्सों की जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित एजेंसी को निर्माण की गुणवत्ता सुधारने और सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश भी दिया गया है। फिलहाल सड़क की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और पुलिस-प्रशासन यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed