फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :moving xuv turned into ball of fire the occupants saved their

Bihar News: मुजफ्फरपुर में चलती XUV बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; कार जलकर खाक

Wed, 19 Aug 2026 03:44 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Aug 2026 03:44 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के नरौली चौक के पास चलती एक्सयूवी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार सवार यात्रियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :moving xuv turned into ball of fire the occupants saved their
धू-धू करके जली XUV कार।

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में चलती एक्सयूवी कार अचानक आग का गोला बन गई। बीच सड़क पर हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। घटना जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में मुजफ्फरपुर-पूसा रोड स्थित नरौली चौक के पास की बताई जा रही है। कार में सवार लोगों ने समय रहते गाड़ी रोककर उससे बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर से पूसा रोड की ओर जा रही एक्सयूवी कार में नरौली चौक के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से तेज धुआं उठने लगा और वह आग का गोला बन गई। आग लगने के बाद कार में सवार यात्री आनन-फानन में बाहर निकल गए और सुरक्षित स्थान पर चले गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: तेजस्वी यादव को किया गया रिहा, राजद ने की कार्यकर्ताओं से अपील- शांतिपूर्ण तरीके से दफ्तर जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग बुझाने का प्रयास किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण एक्सयूवी कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

धू धू करके जली XUV कार

धू धू करके जली XUV कार

 

धू धू करके जली XUV कार

धू धू करके जली XUV कार

 

धू धू करके जली XUV कार

धू धू करके जली XUV कार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed