फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : minor child burnt in stove fire when cooking food home asset lost fire

Bihar Fire: मां पहले सड़क दुर्घटना में घायल, अब घर में आग से मासूम झुलसा; मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा

Sat, 29 Nov 2025 08:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Nov 2025 08:10 PM IST
सार

Bihar: बच्चे की मां अनीता देवी ने बताया कि घटना के समय वह खाना बना रही थीं और बच्चा वहीं पास में बैठा था। तभी चूल्हे से उठी चिंगारी से अचानक आग फैल गई। आग इतनी तेजी से बढ़ी कि घर का काफी सामान एवं संपत्ति जलकर राख हो गई।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : minor child burnt in stove fire when cooking food home asset lost fire
चूल्हा की चिंगारी से आग मासूम झुलसा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के अंकुरारा गांव में चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की घटना में एक मासूम बच्चा बुरी तरह झुलस गया। बताया जा रहा है कि घर में खाना बनाते समय अचानक चिंगारी भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के बाद घर में अफरातफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने पानी डालकर काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

झुलसे बच्चे की पहचान हिमांशु कुमार, पिता दिलीप कुमार महतो के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के हाथ, पैर और सीने पर गंभीर जलन के निशान बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पढे़ं: विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, मित्र के श्राद्ध में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे की मां अनीता देवी ने बताया कि घटना के समय वह खाना बना रही थीं और बच्चा वहीं पास में बैठा था। तभी चूल्हे से उठी चिंगारी से अचानक आग फैल गई। आग इतनी तेजी से बढ़ी कि घर का काफी सामान एवं संपत्ति जलकर राख हो गई।

गौर करने वाली बात यह है कि मासूम की मां कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुई थीं और उनका इलाज अभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। ऐसे में घर में घटी इस दूसरी दुर्घटना ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के कई घंटे बाद तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण उन्हें स्वयं ही पानी डालकर आग बुझानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed