फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : middle aged men barber died in suspicious circumtance family says its murder

Bihar: नाई की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप, देरी से पहुंची पुलिस तो फूट पड़ा ग्रामीणों का गुस्सा; जांच शुरू

Sun, 07 Jun 2026 04:50 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 04:50 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय शंभू ठाकुर का शव पड़ोसी जिले के विजयपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : middle aged men barber died in suspicious circumtance family says its murder
मौके पर मौजूद पुलिस टीम व ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : मौके पर मौजूद पुलिस टीम व ग्रामीणों की भीड़।

विस्तार

मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के निवासी एक नाई की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप सामने आया है। मृतक शनिवार को पड़ोसी जिले के बालीगांव थाना क्षेत्र स्थित विजयपुरा गांव गए थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। रविवार सुबह उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र निवासी शंभू ठाकुर (50) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह शनिवार सुबह काम के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग उनकी चिंता में इंतजार करते रहे। रविवार को उनके शव मिलने की सूचना मिली।

विज्ञापन

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के करीब चार घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि घटनास्थल दो जिलों की सीमा के बीच स्थित है, जिसके चलते क्षेत्राधिकार को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्यशाली पर ग्रामीणों ने उठाया सवाल
मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि शंभू ठाकुर शनिवार को रोज की तरह खाना खाकर काम पर गए थे, लेकिन रातभर घर नहीं लौटे। रविवार सुबह विजयपुरा गांव के कुछ लोगों ने फोन कर उनके शव मिलने की सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि शंभू ठाकुर की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान करने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।



ये भी पढ़ें- Bihar: कल विधान परिषद् नामांकन का आखिरी दिन, दीपक प्रकाश का क्या होगा, तेजस्वी कब करेंगे उम्मीदवार की घोषणा?

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मामले में तेजी से कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed