फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : lobour traceless for seven days parents in panic police investigate

Bihar News: मुजफ्फरपुर में 8 दिन से लापता मजदूर का नहीं मिला सुराग, परिवार ने लगाई प्रशासन से गुहार

Wed, 17 Sep 2025 05:35 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Sep 2025 05:35 PM IST
सार

Bihar: लापता मजदूर की मां रामरती देवी ने बताया कि बेटा रोज की तरह काम पर गया था, लेकिन उसी रात से उसका कोई पता नहीं चल पाया। उनका आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : lobour traceless for seven days parents in panic police investigate
लापता मजदूर का अब तक नहीं मिला सुराग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के धनौर पंचायत का एक मजदूर पिछले आठ दिनों से रहस्यमय तरीके से लापता है। 35 वर्षीय रघुराम, जो मिस्त्री का काम करता था, 9 सितंबर की रात से घर नहीं लौटा है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर उसे बरामद करने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, कटरा थाना क्षेत्र के धनौर पंचायत वार्ड-6 निवासी रघुराम 9 सितंबर की रात काम के सिलसिले में औराई प्रखंड के माधोपुर पंचायत के गांगुली टोला वार्ड-2 गया था। वहां से लौटते समय से ही उसका कोई अता-पता नहीं है। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में घूसखोर राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता मजदूर की मां रामरती देवी ने बताया कि बेटा रोज की तरह काम पर गया था, लेकिन उसी रात से उसका कोई पता नहीं चल पाया। उनका आरोप है कि पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। वहीं, पत्नी पूनम देवी ने कहा कि चार छोटे-छोटे बच्चों के साथ पहले से ही जीवन कठिनाई में गुजर रहा था, अब पति के लापता होने से संकट और बढ़ गया है।

इस संबंध में औराई थाना प्रभारी राजा कुमार ने बताया कि मजदूर के गायब होने की जानकारी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कई जगहों पर खोजबीन जारी है। कुछ लेन-देन के विवाद की भी सूचना मिली है, जिस पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लापता मजदूर को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed