फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: kanwariya comes in lakh dm ssp inspection to third monday jalabhishek

Bihar: सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ में लाखों कांवरिए करेंगे जलाभिषेक, डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

Sat, 26 Jul 2025 08:11 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Jul 2025 08:11 PM IST
सार

Bihar; डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ होती है। इसको ध्यान में रखते हुए कांवरिया पथ से लेकर मंदिर परिसर तक विशेष निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: kanwariya comes in lakh dm ssp inspection to third monday jalabhishek
तीसरी सोमवारी को लेकर तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सावन माह की तीसरी सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इस बार लाखों कांवरियों की आमद से अब तक के सभी रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई जा रही है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। कांवरियों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। शहर में विभिन्न स्थलों पर टेंट सिटी और विशेष शिविर लगाए गए हैं।

शनिवार को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी सुशील कुमार ने कांवरिया पथ और सभी प्रमुख ठहराव स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आरडीएस कॉलेज मैदान में बनाए गए टेंट सिटी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। डीएम ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने और कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिए।

विज्ञापन


पढ़ें: मनियारी बाजार फायरिंग कांड का खुलासा, कुख्यात अणुव्रत उर्फ विक्कू समेत तीन गिरफ्तार; दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था

डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि तीसरी सोमवारी को श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ होती है। इसको ध्यान में रखते हुए कांवरिया पथ से लेकर मंदिर परिसर तक विशेष निगरानी रखी जा रही है। सभी प्रमुख स्थलों पर प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे। नगर निगम सहित विभिन्न विभागों को सभी आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि रविवार शाम तक लाखों कांवरियों के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में सभी विभाग अपनी तैयारियों की स्थिति से प्रशासन को अवगत कराएं।

हर मोर्चे पर तैनात रहेगा पुलिस बल

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि इस बार भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कांवरिया पथ पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। सीसीटीवी कैमरों की मदद से भीड़ वाले सभी क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। साथ ही साइबर सेल और सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed