फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur rajepur bulbulwa village 40 lakh theft family locked inside house bihar crime news

Bihar: किसान के घर 40 लाख की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर बदमाशों ने तोड़ा लॉकर

Sat, 04 Jul 2026 04:34 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 04:34 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के बुलबुलवा गांव में चोरों ने एक किसान के घर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले पूरे परिवार को कमरे में बाहर से बंद कर दिया और फिर अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 40 लाख रुपये से अधिक के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
muzaffarpur rajepur bulbulwa village 40 lakh theft family locked inside house bihar crime news
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। राजेपुर थाना क्षेत्र के बुलबुलवा गांव में बदमाशों ने देर रात एक किसान के घर को निशाना बनाया। आरोप है कि चोरों ने पहले पूरे परिवार को कमरे में बाहर से बंद कर दिया और फिर अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 40 लाख रुपये से अधिक की नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

परिवार को कमरे में बंद कर दिया अंजाम

विज्ञापन

घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के बुलबुलवा गांव की है। जानकारी के अनुसार, बदमाश देर रात किसान के घर में घुस गए। वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने गृहस्वामी और परिवार के अन्य सदस्यों को कमरे में बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई उनका विरोध न कर सके।इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखे जेवर, नकदी तथा अन्य कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। चोरी गई संपत्ति की कीमत 40 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नींद खुली तो कमरे में बंद मिला पूरा परिवार

गृहस्वामी के पुत्र मृत्युंजय कुमार ने बताया कि चोरी हुए सभी आभूषण उनकी मां और पत्नी के थे। उन्होंने कहा कि पूरे परिवार ने वर्षों की मेहनत और बचत से ये गहने बनवाए थे। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह जब परिवार की नींद खुली तो सभी ने खुद को कमरे में बंद पाया। खिड़की से बाहर देखने पर घर की ग्रिल टूटी हुई दिखाई दी और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिवार ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें-  Bankipur Vidhan Sabha: 7717 और 98299 का अंतर पाट सकेंगे प्रशांत किशोर? राजद से पार पाना भी होगा चुनौती
 

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और आसपास के इलाके में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सबूतों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed