{"_id":"69ff61de7a9ad42514011f53","slug":"muzaffarpur-bihar-news-hope-of-family-extinguished-road-accident-incident-happen-maternal-home-uncle-injured-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4262074-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: ननिहाल लौट रहा था मासूम, रास्ते में काल बनकर आई तेज रफ्तार बाइक; दर्दनाक हादसे में गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: ननिहाल लौट रहा था मासूम, रास्ते में काल बनकर आई तेज रफ्तार बाइक; दर्दनाक हादसे में गंवाई जान
Sat, 09 May 2026 10:40 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 10:40 PM IST
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में आठ वर्षीय पीयूष कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पीयूष अपने मामा के साथ ननिहाल जा रहा था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
परिवार में मची चीख-पुकार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में यह हादसा हुआ। मृतक बच्चे की पहचान देवरिया थाना क्षेत्र के देवरिया कोठी निवासी रमेश साह के पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है। वहीं हादसे में दीप प्रकाश (30 वर्ष) और सन्नी कुमार (12 वर्ष) समेत अन्य लोग घायल हो गए हैं।
मामा के साथ ननिहाल जा रहा था पीयूष
जानकारी के अनुसार, पीयूष कुमार अपने मामा दीप प्रकाश के साथ बाइक से गांव से ननिहाल जा रहा था। देर शाम साहेबगंज थाना क्षेत्र में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसके मामा समेत अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद मचा कोहराम
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि पीयूष अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था और शनिवार को अपने घर से वापस ननिहाल लौट रहा था। लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: जीविका में काम करना पड़ा भारी? महिला की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल वाले फरार, हत्या का आरोप
पुलिस जांच में जुटी
साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में एक बच्चे की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।