फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gun shot case solved accused apprehended with help of drones incident stemmed land dispute

Bihar: कारोबारी को गोली मार जंगल में छिपे थे आरोपी, ड्रोन ने खोला राज; 12 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन

Fri, 10 Jul 2026 05:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 05:20 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के पानापुर थाना क्षेत्र में हार्डवेयर व्यवसायी पर हुई गोलीबारी का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। ड्रोन की मदद से जंगल में छिपे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वारदात की वजह भूमि विवाद थी।

विज्ञापन
gun shot case solved accused apprehended with help of drones incident stemmed land dispute
गोलीकांड में पकड़े गए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में हार्डवेयर व्यवसायी पर हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को विशेष पुलिस टीम ने जंगल से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में एक महिला, एक पुरुष और एक नाबालिग किशोर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, वारदात की वजह भूमि विवाद थी। पूरे मामले की जानकारी एसडीपीओ वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

विज्ञापन


दुकान पर चढ़कर मारी थी गोली
दरअसल, गुरुवार 9 जुलाई 2026 की शाम पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शेरुकाही चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने हार्डवेयर दुकान पर पहुंचकर संचालक सुभाष ठाकुर को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद सभी आरोपी पास के जंगल में जाकर छिप गए थे।
विज्ञापन


ड्रोन की मदद से जंगल में चलाया गया सर्च ऑपरेशन
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर के नेतृत्व में पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी गांव के जंगल में छिपे हैं। इसके बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से पूरे जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया और घने जंगल में छिपे आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में कबूला जुर्म, भूमि विवाद निकला वजह
गिरफ्तार आरोपियों में अंजू देवी और बबन ठाकुर शामिल हैं। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि ट्रस्ट की भूमि को लेकर चल रहे विवाद और आपसी रंजिश के कारण उन्होंने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पिस्टल, कारतूस और मोबाइल बरामद, एक आरोपी अब भी फरार
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस, खोखा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा अवैध हथियार रखने के मामले में अलग से केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। वहीं, इस मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


'सभी आरोपियों ने स्वीकार की संलिप्तता'
एसडीपीओ वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना का खुलासा कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि वारदात के पीछे भूमि विवाद मुख्य कारण था। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक महिला, एक पुरुष और एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। सभी ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed