फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :grand rath yaatra featuring the deity riding a chariot brought from kolkata today

Bihar: मुजफ्फरपुर में पहली बार निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, 30 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर विराजे प्रभु

Sun, 19 Jul 2026 07:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 07:42 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में रविवार को इस्कॉन मंदिर की ओर से पहली बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। 30 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा विराजमान हुए। करीब 10 हजार श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे शहर में भक्ति का माहौल रहा।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :grand rath yaatra featuring the deity riding a chariot brought from kolkata today
रथ यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में रविवार को इस्कॉन मंदिर की ओर से पहली बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। करीब 30 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा विराजमान हुए। रथ यात्रा में लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में 'हरे कृष्ण, हरे राम' के जयघोष, हरिनाम संकीर्तन और भजन-कीर्तन से शहर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ रथ की रस्सी खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन


कोलकाता से मंगाए गए 30 फीट ऊंचे रथ पर विराजे भगवान
पानी टंकी चौक स्थित इस्कॉन मंदिर से विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को 30 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक रथ पर विराजमान कराया गया। रथ को कोलकाता से मंगाए गए बेला, रजनीगंधा और जूही के फूलों तथा पटना से लाए गए जरबेरा और गेंदे के फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
विज्ञापन


पढ़ें: पटना हाई स्कूल के स्थापना दिवस पर पहुंचे नीतीश, शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
रथ यात्रा पानी टंकी चौक से हरिसभा चौक, कल्याणी, मोतीझील, तिलक मैदान रोड, सरैयागंज टावर, पुरानी बाजार, सोनारपट्टी और गरीबस्थान रोड होते हुए शहर का भ्रमण कर पुनः इस्कॉन मंदिर पहुंची। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ का स्वागत किया। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालु ढोल, मृदंग, झांझ और करताल की धुन पर हरिनाम संकीर्तन करते हुए झूमते रहे। भगवान जगन्नाथ के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
रथ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं इस्कॉन मंदिर के स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारू रही और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed