फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Marine Drive Lake Front Ready; Food Park and Boating Club to Open This Month

Bihar: मुजफ्फरपुर को मिला अपना मरीन ड्राइव लेक फ्रंट, बोटिंग क्लब तैयार; इसी महीने खुलेगा नया टूरिस्ट स्पॉट

Sun, 24 May 2026 11:28 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 11:28 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर मरीन ड्राइव लेक फ्रंट पर बना फूड पार्क और फूड कॉर्नर इस महीने के अंत तक आम लोगों के लिए खुल जाएगा। यहां बोटिंग क्लब, फूड स्टॉल, कम्युनिटी हॉल और आकर्षक लाइटिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम ने गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Marine Drive Lake Front Ready; Food Park and Boating Club to Open This Month
लेक फ्रंट मरीन ड्राइव फूड पार्क - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के बाद अब मुजफ्फरपुर शहर में भी मरीन ड्राइव लेक फ्रंट पर आधुनिक फूड पार्क और फूड कॉर्नर बनकर तैयार हो गया है। नगर निगम की ओर से इसे इस महीने के अंत तक आम लोगों के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है। यहां लोग लजीज व्यंजनों के साथ बोटिंग क्लब का भी आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन




मरीन ड्राइव लेक फ्रंट पर बनाए गए फूड पार्क में रंग-बिरंगे स्टॉल और आकर्षक फूड काउंटर तैयार किए गए हैं। बच्चों और परिवारों को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर को खास तरीके से विकसित किया गया है। जमीन पर कृत्रिम घास बिछाई गई है, जो इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा रही है।
विज्ञापन


फूड पार्क में मिलेंगी कई सुविधाएं
करीब 200 एकड़ में फैले मरीन ड्राइव परिसर में फूड पार्क के साथ कम्युनिटी हॉल, बोटिंग क्लब, नाइट फॉल लाइटिंग और मनोरंजन से जुड़ी कई अन्य सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। नगर निगम का दावा है कि यह स्थान शहरवासियों के लिए नया पर्यटन और मनोरंजन केंद्र बनेगा। नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने बताया कि फूड पार्क को शुरू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। टेंडर और संचालन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक लोगों के लिए इसे खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुणवत्ता और साफ-सफाई पर रहेगा खास ध्यान
नगर आयुक्त ने बताया कि फूड पार्क में खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई और आम लोगों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए एजेंसियों और निर्माण कंपनी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही या स्वास्थ्य संबंधी शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें-  Bihar News : एआई समिट में सीएम के बयान पर रोहिणी ने किया पलटवार; कहा- डंडे से नहीं, न्याय से आता है सुशासन

नगर निगम के अनुसार, फूड पार्क और बोटिंग क्लब दोनों सुविधाएं एक साथ शुरू करने की योजना है, ताकि लोग परिवार के साथ बेहतर मनोरंजन का अनुभव कर सकें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed