फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   fire broke out in readymade cloth mall control by fire brigade control Muzaffarpur Bihar

Bihar News: मॉल में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ढाई घंटे में पाया गया काबू

Sat, 25 Apr 2026 01:36 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 01:36 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सरैया बाजार स्थित एक मॉल में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया और इलाके में अफरातफरी मच गई। आग सुबह करीब 5 बजे लगी और तेजी से फैल गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन भारी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
fire broke out in readymade cloth mall control by fire brigade control Muzaffarpur Bihar
मॉल में आग से हड़कंप

विस्तार

मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के सारण-मुजफ्फरपुर एनएच-722 के सरैया बाजार के पास स्थित एक मॉल में भीषण आग लग गई। मॉल में आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। सरैया थाना के सामने लगी इस भीषण आग से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और आग तेजी से फैलने लगी।

विज्ञापन


ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
मॉल के कपड़े के शोरूम में आग लगने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान आग की तेज लपटों के आगे पानी भी बेअसर होता दिखा। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने दो अतिरिक्त वाहन मंगवाए और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने फिर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस अग्निकांड में भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सुबह करीब 5 बजे यह लगी आग
सरैया बाजार इलाके में सड़क किनारे स्थित मॉल में आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे यह आग लगी थी, जो देखते ही देखते विकराल रूप ले चुकी थी। आग की तेज लपटों के कारण आसपास के लोग दहशत में आ गए और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मस्जिद से चोरी के आरोप में पंचायत ने दिया फैसला, पिटाई का वीडियो वायरल; मुखिया प्रतिनिधि गिरफ्तार

नुकसान का आकलन और जांच जारी
राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। फिलहाल क्षति का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, जिसकी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed