फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   excise police expose father son liquor syndicate seized wine consingment two arrest Muzaffarpur Bihar

Bihar: लीची बागान में छिपा था शराब का बड़ा जखीरा! 10 लाख की खेप बरामद, बाप-बेटे चला रहे थे तस्करी का रैकेट

Tue, 05 May 2026 10:06 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 10:06 AM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र के शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान करीब 10 लाख रुपये की विदेशी शराब, एक पिकअप वैन और कार जब्त की गई। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
excise police expose father son liquor syndicate seized wine consingment two arrest Muzaffarpur Bihar
बाप बेटा सिंडिकेट बेनकाब

विस्तार

मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की टीम ने पिता-पुत्र के शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। करीब 10 लाख रुपये की शराब जब्त की गई है। मौके से लीची बागान से एक पिकअप वैन और एक कार भी जब्त की गई है।

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर जिले की उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अहियापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर स्थित एक लीची बागान में छापेमारी कर विदेशी शराब की खेप बरामद की। इस अवैध धंधे के पीछे पिता-पुत्र की जोड़ी का नाम सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्र चला रहे थे तस्करी का नेटवर्क

बताया जा रहा है कि दोनों मिलकर इलाके में शराब तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। टीम को मिली सूचना के आधार पर उनके नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए।

मुख्य आरोपी फरार
छापेमारी के दौरान टीम ने एक कार और एक पिकअप वैन जब्त की, जिनमें करीब 10 लाख रुपये से अधिक की शराब लोड थी। मौके से दो तस्करों—चंदन कुमार और रोहित कुमार—को गिरफ्तार किया गया। वहीं मुख्य आरोपी चंदेश्वर राय और उसका पुत्र रौशन कुमार फरार हो गए। फरार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं और टीम उनके नेटवर्क को खत्म करने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: घंटे भर की बारिश में डूबा हाजीपुर! DM ऑफिस पानी से हुआ लबालब, सड़कें बनीं तालाब

'जल्द होगी गिरफ्तारी'
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला उत्पाद विभाग, मुजफ्फरपुर के इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इलाके में पिता-पुत्र के नाम से कुख्यात शराब तस्कर फरार हैं। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed