फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   e rickshaw driver dead body found in suspicious circumtance family says murder in Muzaffarpur Bihar

Bihar: रात में स्टेशन के लिए निकला था ई-रिक्शा चालक, सुबह मिली लाश! हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

Tue, 02 Jun 2026 02:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 02:04 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक राकेश कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके रिक्शा के पास मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस एफएसएल टीम की मदद से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
e rickshaw driver dead body found in suspicious circumtance family says murder in Muzaffarpur Bihar
ई रिक्शा चालक का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के पुरानी जीरो माइल के पास ई-रिक्शा चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राकेश कुमार, निवासी जाले थाना क्षेत्र, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में चीत्कार मच गई। वहीं, घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक का शव उसके ही ई-रिक्शा के पास मिला है।

विज्ञापन


रात 11 बजे हुई थी आखिरी बातचीत
मृतक की पत्नी रूपा कुमारी ने बताया कि राकेश देर रात तक ड्यूटी किया करते थे। कल रात 11 बजे उनकी अंतिम बार बात हुई थी। उस दौरान राकेश ने बताया था कि वह स्टेशन जा रहे हैं और देर रात घर लौटेंगे। आज सुबह पुलिस ने पहचान कर फोन के माध्यम से सूचना दी कि राकेश की मौत हो गई है। इसके बाद परिवार मौके पर पहुंचा। पत्नी का आरोप है कि राकेश की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार पूरी तरह उजड़ गया है और हमारा एक छोटा बच्चा भी है। राकेश का घर दरभंगा जिले में था, लेकिन वह मुजफ्फरपुर में रहकर जीरो माइल से रेलवे स्टेशन तक ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले भी बना था नशाखुरानी गिरोह का शिकार
परिजनों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले भी राकेश नशाखुरानी गिरोह का शिकार बने थे। ऐसे में परिवार को आशंका है कि इस घटना के पीछे भी कोई आपराधिक साजिश हो सकती है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर के बेटे ने बढ़ाया बिहार का मान, बने सुप्रीम कोर्ट के जज; गांव में मनाया गया जश्न

एफएसएल टीम बुलाई गई, हर पहलू से जांच
पूरे मामले में अहियापुर थाना पुलिस ने बताया कि एक ई-रिक्शा चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है। शव के पास ही ई-रिक्शा बरामद हुआ है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed