{"_id":"684ab67ab358322f30012f3c","slug":"muzaffarpur-bihar-news-dypty-cm-says-bihar-will-most-airport-election-with-nda-no-confussion-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3051434-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे', चिराग के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे', चिराग के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी बोले
Thu, 12 Jun 2025 05:28 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 05:28 PM IST
सार
Bihar: लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात पर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि एनडीए एकजुट है और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और आने वाले समय में इसमें और भी तेजी आएगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा। चिराग पासवान को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे, गठबंधन में कोई भ्रम नहीं है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर के चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में आयोजित ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल’ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियां गिनाईं
सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। कोरोना महामारी के दौरान भारत ने 60 से अधिक देशों को दवाएं और चिकित्सा सहायता पहुंचाकर ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को चरितार्थ किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार हर क्षेत्र में कार्य कर रही है, चाहे वह आर्थिक विकास हो, अधोसंरचना, उद्योग, कृषि या अन्य क्षेत्र। भारत आज आत्मनिर्भर हो चुका है और अब रक्षा क्षेत्र में इतनी तरक्की कर चुका है कि सर्जिकल स्ट्राइक करने में भी सक्षम है।
विज्ञापन
अखंड भारत का सपना साकार हो रहा है
डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ‘अखंड भारत’ का सपना अब साकार होता दिख रहा है। अनुच्छेद 370 को समाप्त कर प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक कार्य किया है। आज देश अंधकार से उजाले की ओर बढ़ रहा है और भ्रष्टाचार की जगह सुशासन स्थापित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पहले बिहार का बजट मात्र 6 हजार करोड़ रुपए था, लेकिन आज यह बढ़कर तीन लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह बिहार की आर्थिक प्रगति का प्रमाण है।
पढ़ें: 'केंद्र और राज्य के नेता प्रतिपक्ष एक पप्पू और एक अप्पू', डिप्टी CM विजय सिन्हा का राहुल-तेजस्वी पर तंज
बिहार में सड़क और हवाई संपर्क में तेजी से हो रहा विकास
डिप्टी सीएम ने बताया कि बिहार की सड़कों की स्थिति पहले बेहद खराब थी, लेकिन आज राज्य में एक्सप्रेसवे और हाईवे का जाल बिछ रहा है। उन्होंने कहा कि हवाई यात्रा के क्षेत्र में भी राज्य ने बड़ी छलांग लगाई है। उन्होंने दावा किया कि अभी बिहार से प्रतिवर्ष 47 लाख लोग हवाई यात्रा करते हैं और जल्द ही यह आंकड़ा एक करोड़ को पार कर जाएगा। मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में हवाई अड्डों का निर्माण किया जा रहा है। यह बिहार के सुनहरे भविष्य की ओर इशारा करता है।
गठबंधन पूरी तरह मजबूत, नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव
लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात पर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि एनडीए एकजुट है और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए में कोई मतभेद नहीं है और हम सब मिलकर राज्य में विकास व स्थिरता के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनेगी।