{"_id":"68a0b92de234153ba2012c33","slug":"muzaffarpur-bihar-news-criminal-looted-money-from-collection-agent-attack-him-knife-also-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-3293175-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 70 हजार की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने किए चाकू से दर्जनों वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 70 हजार की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने किए चाकू से दर्जनों वार
Sun, 17 Aug 2025 08:19 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 08:19 AM IST
सार
Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में कलेक्शन कर रहे एजेंट को घेरकर बदमाश रुपये छीनने लगे, उसके विरोध करने पर बदमाशों ने दर्जनों बार चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े एक निजी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट पर जानलेवा हमला कर दिया। बाइक से लौट रहे एजेंट को तीन बदमाशों ने घेरकर रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर दर्जनों बार चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बैग लेकर फरार हो गए। घायल एजेंट को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क पर घेरकर दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक, घटना बोचहा थाना क्षेत्र के चक अब्दुल गांव से ढाब जाने वाली सड़क के पास की है। पीड़ित की पहचान वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के रूपमजरी गांव निवासी कुमार सन्नी के रूप में हुई है, जो निजी फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। सन्नी ने बताया कि वह बोचहा क्षेत्र से रुपये कलेक्शन कर शाखा लौट रहा था। तभी तीन बदमाश बाइक पर आए और ओवरटेक कर उसकी बाइक रोक दी। बदमाशों ने बैग की मांग की, लेकिन जब उसने विरोध किया तो उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: बाइक सवार हमलावरों ने अधेड़ को मारी आठ गोली, हालत गंभीर; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
बैग में थे 70 से 80 हजार रुपये
एजेंट ने बताया कि उसके पास करीब 70 से 80 हजार रुपये बैग में थे, जिन्हें शाखा में जाकर मिलान करना था। बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर मौके से भागने में सफल रहे। हमले में सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
कंपनी मैनेजर ने दी जानकारी
निजी फाइनेंस कंपनी के मैनेजर जयप्रकाश ने कहा कि हमारे स्टाफ पर शाखा लौटने के दौरान हमला कर बदमाशों ने रुपये लूट लिए। उसकी हालत काफी नाजुक है और फिलहाल आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बैग में 70 से 80 हजार रुपये थे। बदमाशों ने कई बार चाकू से हमला किया है।
यह भी पढ़ें- Bihar: सांसद अजय मंडल ने विधायक गोपाल मंडल के आरोपों को ठुकराया, न्यायालय और पार्टी पर जताया भरोसा
पुलिस ने शुरू की जांच
पूरे मामले में बोचहा थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घायल एजेंट को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उसकी स्थिति गंभीर है। लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।