फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :consignment of duplicate cigarettes cigars has seized operator absconding

Bihar News: मुजफ्फरपुर में नामी कंपनी के डुप्लीकेट सिगरेट और सिगार जब्त, संचालक फरार

Fri, 16 Jan 2026 08:34 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 Jan 2026 08:34 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के पुरानी बाजार, शीतला माता मंदिर रोड से पुलिस ने डेढ़ से दो करोड़ रुपये मूल्य की डुप्लीकेट सिगरेट और सिगार जब्त किए। आरोपी चोरी-छिपे माल स्टॉक कर सप्लाई कर रहे थे। मामला आईटीसी कंपनी की शिकायत पर सामने आया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :consignment of duplicate cigarettes cigars has seized operator absconding
नकली सिगार सिगरेट जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित पुरानी बाजार, शीतला माता मंदिर रोड से भारी मात्रा में डुप्लीकेट सिगरेट और सिगार जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी चोरी छिपे अन्य स्थानों से माल लाकर इस जगह पर स्टॉक कर रहे थे और फिर इसे विभिन्न जगहों पर सप्लाई कर रहे थे।

प्रतिष्ठित कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के दौरान डेढ़ से दो करोड़ रुपये मूल्य की डुप्लीकेट सिगरेट, सिगार और अन्य सामग्री बरामद की। बताया जा रहा है कि इसमें कई ऐसी सामग्री भी शामिल थी जो विदेश में सप्लाई की जाती हैं।

विज्ञापन


पढे़ं; 'बिहार के हर प्रखंड में बनेगा डिग्री कॉलेज, बेटियों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा'; सम्राट चौधरी 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिष्ठित कंपनी के मुंबई से आए अधिकारी ने बताया कि ग्राहकों और डिस्ट्रीब्यूटर्स से लगातार शिकायत मिल रही थी। कंपनी को इस नकली माल से राजस्व और टैक्स का नुकसान होने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा था। उन्होंने बताया कि यह पूरा कारोबार एक मकान से संचालित किया जा रहा था और माल को अलग-अलग जगहों पर सप्लाई किया जा रहा था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर क्षेत्र-1, सुरेश कुमार ने कहा कि मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को मजिस्ट्रेट की निगरानी में अंजाम दिया गया और आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed