फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :congres party protest demand to resignstion health minister rape incident

Bihar News: मुजफ्फरपुर की मासूम बच्ची की मौत के बाद उबाल, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज

Sun, 01 Jun 2025 02:08 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Jun 2025 02:08 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और हमले की शिकार 9 साल की मासूम बच्ची की पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची के साथ 26 मई को दुष्कर्म कर गला रेत दिया गया था।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :congres party protest demand to resignstion health minister rape incident
कांग्रेस पार्टी उतरी सड़क पर

विस्तार

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र की 9 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की पटना स्थित पीएमसीएच में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। बच्ची के साथ 26 मई को दुष्कर्म किया गया था और फिर गला रेत कर फेंक दिया गया था। गंभीर हालत में उसे पहले SKMCH मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया, बाद में हालत बिगड़ने पर पटना रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि पटना में इलाज में लापरवाही हुई, जिसके कारण बच्ची की मौत हुई।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी का सड़क पर विरोध प्रदर्शन

बच्ची की मौत के बाद मुजफ्फरपुर में आक्रोश फैल गया। रविवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरैयागंज चौक के पास सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी की गई और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के खिलाफ जमकर रोष जताया गया।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा, “मासूम बच्ची की मौत इलाज के अभाव और सरकारी लापरवाही से हुई है। अस्पताल में पांच घंटे तक भर्ती नहीं लिया गया, यह दर्शाता है कि बिहार सरकार की मंशा कितनी लचर है। न तो बेटियां सुरक्षित हैं और न ही स्वास्थ्य सुविधाएं।” उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से इस्तीफे की मांग की और कहा कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े:  मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई के दौरान युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने की आगजनी

फांसी और सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोपी को जल्द से जल्द फांसी देने और इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed