फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : chirag paswan election campign attack on opposition party today

Bihar Election: 'हम जहां-जहां जा रहे हैं, लोग NDA के साथ खड़े हैं', बोचहा में बोले चिराग; विरोधियों पर निशाना

Thu, 23 Oct 2025 04:56 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Oct 2025 04:56 PM IST
सार

Bihar Election: चिराग पासवान ने कहा कि हम जहां-जहां जा रहे हैं, लोग एनडीए के साथ खड़े हैं। सहरसा से लेकर बोचहा तक जनता का जोश बताता है कि बिहार एनडीए के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की दिशा में ऐतिहासिक काम किए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : chirag paswan election campign attack on opposition party today
चिराग पासवान जनसभा प्रतिक्रिया

विस्तार

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो और सांसद चिराग पासवान ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के बोचहा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। रोहुआ उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित इस जनसभा में उन्होंने कहा कि एनडीए की एकजुटता बिहार के विकास के लिए बेहद जरूरी है, जबकि महागठबंधन में आपसी सम्मान की कोई भावना नहीं है।

सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। इस मौके पर बीजेपी मंत्री हरि सहनी, वैशाली की सांसद वीणा देवी, पूर्व सांसद सुनील कुमार और अन्य नेता भी मंच पर उपस्थित रहे। बोचहा से पूर्व विधायक बेबी कुमारी लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन

चिराग पासवान ने कहा कि हम जहां-जहां जा रहे हैं, लोग एनडीए के साथ खड़े हैं। सहरसा से लेकर बोचहा तक जनता का जोश बताता है कि बिहार एनडीए के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की दिशा में ऐतिहासिक काम किए हैं। आज बिहार की महिलाएं और लड़कियां आत्मनिर्भर बन रही हैं और व्यवस्था का हिस्सा बन रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: अलीनगर के NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में विवाद, यूपी की विधायक केतकी ने मंच पर फेंका मिथिला का पाग

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों को बिहार से कोई लगाव नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार बिहार आकर राज्य के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। पीएम मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने, और इस लक्ष्य में बिहार की भूमिका अहम है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए चिराग ने कहा कि महागठबंधन के दलों में आपसी सम्मान नहीं है। जो लोग अपने साथियों का सम्मान नहीं करते, वे जनता का क्या सम्मान करेंगे? बिहार को अब फिर से 2005 से पहले के दौर में नहीं जाने देना है। यूपी की तरह अब बिहार में भी जनता एनडीए के साथ एकजुट होकर सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि विरोधियों ने उन्हें तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे कभी कमजोर नहीं पड़ते। जब-जब मेरे सामने बड़ी चुनौती आई, मैं और मज़बूत बनकर निकला। मेरा सपना है बिहार को इतना विकसित बनाना कि दिल्ली और मुंबई के छात्र यहां पढ़ने आएं। यही मेरे पिता का भी सपना था, और मैं इसे अपनी अंतिम सांस तक पूरा करने की कोशिश करूंगा। सभा के अंत में उन्होंने जनता से एनडीए और बोचहा की प्रत्याशी बेबी कुमारी के समर्थन में मतदान की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed