फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :child submerge in bagmati river during bath on sawan monday today

मुजफ्फरपुर में सावन पूजन के दौरान हादसा: बागमती नदी में डूबा 9 वर्षीय बच्चा, तलाश जारी; परिजनों में कोहराम

Mon, 28 Jul 2025 01:03 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Jul 2025 01:03 PM IST
सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही, बेनीबाद थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :child submerge in bagmati river during bath on sawan monday today
बागमती नदी में डूबा बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र में सावन की सोमवारी के अवसर पर एक दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय बालक बागमती नदी की तेज धारा में डूब गया। यह हादसा उस समय हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिर में जलाभिषेक व स्नान के लिए जुटे थे।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा शर्मा का पुत्र अभिमन्यु कुमार (9 वर्ष) भी अन्य श्रद्धालुओं के साथ नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह तेज बहाव में बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की तेज धार के कारण वह डूब गया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई है। साथ ही, बेनीबाद थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कैमूर में NH-19 पर भीषण हादसा: हाईवा ने मारी तीन गाड़ियों में टक्कर, चालक केबिन में घंटों फंसा रहा

बेनीबाद थाना प्रभारी साकेत कुमार सार्दुल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। बच्चे की तलाश के लिए एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है और उनकी टीम को बुलाया गया है। अभी तक बच्चे का शव बरामद नहीं हो सका है। गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है।

बताया जा रहा है कि सावन की सोमवारी के अवसर पर शिव मंदिर में जल चढ़ाने के साथ-साथ श्रद्धालु पवित्र स्नान भी कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed