फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Bihar news : chess player mariyam fatima got women degree grand master by world chess union

Bihar News: मुजफ्फरपुर की शतरंज खिलाड़ी मरियम फातिमा को महिला फिडे मास्टर का खिताब, जिले में खुशी की लहर

Thu, 18 Sep 2025 08:03 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 18 Sep 2025 08:03 PM IST
सार

Bihar: संघ ने मरियम फातिमा की सफलता में उनके माता-पिता इम्तियाज अहमद और माता का विशेष योगदान भी सराहा। उनका धैर्य और लगन ही कारण है कि मरियम इस मुकाम तक पहुँच पाई हैं।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : chess player mariyam fatima got women degree grand master by world chess union
शतरंज मरियम फातिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की शतरंज खिलाड़ी मरियम फातिमा को विश्व शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा महिला फिडे मास्टर घोषित किया गया है। इस उपलब्धि पर मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ ने उन्हें बधाई दी और जिले के शतरंज खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

शहर की शतरंज गौरव मरियम फातिमा ने अपने खेल जीवन में कई मेडल जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि इस खिताब को हासिल करने वाली मरियम फातिमा बिहार की एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तमिलनाडु गई हुई हैं।

विज्ञापन

मरियम फातिमा के इस सम्मान पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉ. विमोहन कुमार, सचिव राजीव रंजन, और अन्य कार्यकारिणी सदस्य गणवंत कुमार मल्लिक, उदय कुमार विकल, संजय कुमार श्रीवास्तव, आशीष चौधरी, राजीव सिन्हा, उभय रंजन, गुडू शाही, ज्ञानेन्द्र कुमार, अमीत चंदन ने उन्हें बधाई दी। सभी सदस्यों ने बताया कि मरियम बचपन से ही मेधावी रही हैं और जिले के अलावा बिहार और राष्ट्रीय स्तर पर भी कई जीत दर्ज कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पितरों का पिंडदान 20 सितंबर को करने गयाजी पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जिला प्रशासन तैयार

संघ ने मरियम फातिमा की सफलता में उनके माता-पिता इम्तियाज अहमद और माता का विशेष योगदान भी सराहा। उनका धैर्य और लगन ही कारण है कि मरियम इस मुकाम तक पहुँच पाई हैं। साथ ही मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ ने अखिल भारतीय शतरंज महासंघ को मरियम के नामांकन के लिए विशेष धन्यवाद भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed