फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : chaitra navratri starts devotees arrived durga temple worship

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि में दुर्गा मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालु कर रहे मां दुर्गा की आराधना

Sun, 30 Mar 2025 10:54 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 10:54 AM IST
सार

Bihar : चैत्र नवरात्र जिसे वासंतिक नवरात्र भी कहा जाता है, आज से इसकी शुरुआत हो गई है। हिन्दू पंचाग में शारदीय नवरात्र से भी अधिक महत्वपूर्ण यह नवरात्र होती है। इस समय में प्रकृति अपने सबसे अधिक विहंगम रूप में होती है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : chaitra navratri starts devotees arrived durga temple worship
चैत्र नवरात्र

विस्तार

कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है। मुजफ्फरपुर के अलग-अलग जगहों से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्त 'जय माता दी' नारों के   जयकारा लगाते हुए दुर्गा मंदिरों में पहुंचने लगे हैं। शहर के सुप्रसिद्ध राज राजेश्वरी शक्तिपीठ देवी मंदिर और माता बंगलामुखी मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने में बन रही है। अहले सुबह से माता के दर्शन और पूजन करने के लिए भक्तों का तांता लग रहा है। देवी दुर्गा के पहले रूप माता शैल्यपुत्री का आज पूजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Chhath Puja : चैत्र नवरात्र आज से दुर्गा चालीसा की गूंज; चैती छठ पूजा में कब-क्या होगा, यह भी जान लें
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर में नवरात्रि के आज पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सभी भक्त मन में मनोकामना लिए माता के दर्शन के लिए मंदिरों में आ रहे हैं और माता का पूजन करते हुयें ध्यान करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के सुप्रसिद्ध राज राजेश्वरी शक्तिपीठ देवी मंदिर मंदिर और बंगलामुखी महामाया देवी सिद्धिपीठ मंदिर में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है और देवी दुर्गा की सभी मंदिर में ही आज सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है। चैत्र नवरात्र जिसे वासंतिक नवरात्र भी कहा जाता है, आज से इसकी शुरुआत हो गई है। भक्त आज अपनी आस्था और देवी के प्रति अपनी आस्था और सभी मनोकामना को लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं मंदिर प्रशासन के द्वारा मंदिर में भक्त के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आने वाले भक्त को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए अलग से स्वयंसेवक को लगाया है, ताकि माता का दर्शन अच्छे से करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



राज राजेश्वरी शक्तिपीठ देवी मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित धर्मेंद्र तिवारी का कहना है कि हिन्दू पंचाग में शारदीय नवरात्र से भी अधिक महत्वपूर्ण यह नवरात्र होती है। इस समय में प्रकृति अपने सबसे अधिक विहंगम रूप में होती है। पेड़-पौधे और जीव-जंतु के लिए यह बेहद ही कल्याण प्रदान करने वाला होता है। यहां पर जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी मनोकामना को लेकर आते हैं देवी दुर्गा उनकी सभी मनोकामना को पूरी करती है। कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौट सकता है। माता दुर्गा बहुत ही कृपा  बरसाती है। माता बंगलामुखी मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि इस नवरात्र में भक्त पर असीम कृपा को बरसाती है और भक्त की सभी मनोकामना को पूरा कर देती है।आज से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है और उसका अपना विशेष महत्व है। इस मंदिर में माता के दर्शन पूजन के साथ लगातार हवन कराया जाता है ताकि माता की कृपा भक्त पर सदा बनी रहे और बरसती हुई रहे।यही नहीं हमारे यहां पर भक्तों के लिए विशेष प्रसाद का इंतजाम भी किए गए हैं।

चैत्र नवरात्र

चैत्र नवरात्र

 

चैत्र नवरात्र

चैत्र नवरात्र

 

चैत्र नवरात्र

चैत्र नवरात्र

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed