फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : cca proposed to historysheeter criminal by police before bihar election

Bihar: चुनाव से पहले हिस्ट्रीशीटरों पर सीसीए की कार्रवाई तेज, अनुपस्थित रहने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Thu, 04 Sep 2025 07:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 04 Sep 2025 07:04 PM IST
सार

Bihar: एसएसपी ने कहा कि ऐसे हिस्ट्रीशीटर जिन पर दो या उससे अधिक गंभीर मामलों में चार्जशीट दाखिल है, उनके खिलाफ प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके साथ ही शराब के धंधे से जुड़े अपराधियों पर भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि चुनाव में शराब का अवैध कारोबार न हो सके।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : cca proposed to historysheeter criminal by police before bihar election
एसएसपी सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस सक्रिय हो गई है। एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि जिले के सभी थानों को टारगेट बेस्ड हिस्ट्रीशीटरों पर सीसीए लगाने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जेल में बंद अपराधियों पर भी सीसीए का प्रस्ताव तैयार कर रही है। इनमें कई कुख्यात अपराधियों के नाम शामिल हैं, जैसे चुन्नू ठाकुर, गोविंद, मिथिलेश सिंह, बिट्टू ठाकुर और बबुआ डॉन। पहले चरण में जिले के 200 से अधिक हिस्ट्रीशीटरों पर सीसीए लगाने की तैयारी है।

विज्ञापन


पढ़ें: शहीद कुंदन कुमार के परिजनों से चिराग पासवान ने की मुलाकात, हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि ऐसे हिस्ट्रीशीटर जिन पर दो या उससे अधिक गंभीर मामलों में चार्जशीट दाखिल है, उनके खिलाफ प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके साथ ही शराब के धंधे से जुड़े अपराधियों पर भी बड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि चुनाव में शराब का अवैध कारोबार न हो सके। नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107 के तहत संपत्ति जब्ती की भी तैयारी है।


एसएसपी ने बताया कि जिन हिस्ट्रीशीटरों पर वारंट जारी है और वे अदालत में हाजिर नहीं हो रहे हैं, उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, गुंडा रजिस्टर में दर्ज सभी आरोपियों की पंजी उपस्थिति सुनिश्चित कराई जा रही है। एसएसपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हम एक-एक बिंदु पर काम कर रहे हैं। थानों से मिली रिपोर्ट के आधार पर हिस्ट्रीशीटरों की सूची बनाकर प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed