फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :budhi gandak river in spate rapid rise in water level raises concern alert mode

बिहार: गंडक-बागमती के बाद बूढ़ी गंडक उफान पर, चार दिन में तीन मीटर बढ़ा जलस्तर

Thu, 01 Oct 2026 11:29 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 11:29 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर में गंडक और बागमती नदी के बाद अब बूढ़ी गंडक नदी के तेजी से बढ़ते जलस्तर ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले चार दिनों में नदी का जलस्तर करीब तीन मीटर बढ़ा है और निचले इलाकों में पानी तेजी से पहुंचने लगा है। सिकंदरपुर के सीढ़ी घाट तक बूढ़ी गंडक का पानी पहुंच गया है। जिला प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए राहत-बचाव और निगरानी बढ़ा दी है।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :budhi gandak river in spate rapid rise in water level raises concern alert mode
बूढ़ी गंडक नदी उफान पर

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गंडक और बागमती नदी के बाद अब बूढ़ी गंडक नदी भी उफान पर है। बीते चार दिनों में बूढ़ी गंडक के जलस्तर में करीब तीन मीटर की वृद्धि हुई है, जिससे निचले इलाकों में चिंता बढ़ गई है। नदी का पानी तेजी से बढ़ने के कारण कई स्थानों पर पानी पहुंचने लगा है। सिकंदरपुर स्थित सीढ़ी घाट तक बूढ़ी गंडक का पानी पहुंच गया है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।

विज्ञापन


चार दिन में तीन मीटर बढ़ा बूढ़ी गंडक का जलस्तर
बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में पिछले चार दिनों में करीब तीन मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्तमान में नदी का जलस्तर 50.03 मीटर बताया जा रहा है और यह अभी खतरे के निशान से नीचे है। हालांकि पानी जिस तेजी से बढ़ रहा है, उससे आने वाले दो से तीन दिनों में जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


सिकंदरपुर सीढ़ी घाट तक पहुंचा पानी
जलस्तर बढ़ने के साथ बूढ़ी गंडक का पानी सिकंदरपुर के सीढ़ी घाट तक पहुंच गया है। नदी के निचले इलाकों में भी पानी तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है, ताकि जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने पर समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह प्रखंड पहले से बाढ़ की चपेट में
मुजफ्फरपुर जिले के छह प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हैं। गंडक नदी के प्रवाहित क्षेत्र में साहेबगंज, पारू और सरैया प्रखंड शामिल हैं। इनमें साहेबगंज और सरैया की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। वहीं, पारू प्रखंड क्षेत्र में बांध टूटने के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। प्रशासन की टीम प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

बागमती से औराई, कटरा और गायघाट प्रभावित
बागमती नदी के बाढ़ के कारण औराई, कटरा और गायघाट प्रखंड भी प्रभावित हैं। इनमें कटरा और गायघाट में बाढ़ का असर ज्यादा देखने को मिला है। हालांकि बागमती नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर बताया जा रहा है, लेकिन प्रभावित इलाकों में स्थिति अब भी खराब बनी हुई है। प्रशासन की ओर से इन क्षेत्रों में भी लगातार निगरानी की जा रही है।

राहत-बचाव के साथ कम्युनिटी किचन जारी
जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी के साथ जरूरत के अनुसार राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। प्रशासन की ओर से कम्युनिटी किचन भी संचालित किए जा रहे हैं, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा सके।


प्रशासन ने लोगों से पैनिक नहीं करने की अपील की
गंडक और बागमती नदी के जलस्तर में फिलहाल स्थिरता के बीच बूढ़ी गंडक में तेजी से हो रही वृद्धि ने प्रशासन की चिंता बढ़ाई है। जिला प्रशासन ने लोगों से पैनिक नहीं करने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल नियंत्रण कक्ष को सूचना दें और राहत-बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन की टीमें लगातार जलस्तर और बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed