फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: boyfriend booked hotel for his girlfriend as his wife and abuse her police investigate

Bihar Crime: होटल के कमरे में युवती से हैवानियत, प्रेमी ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 04:38 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 04:38 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता ने होटल से पुलिस को कॉल कर मदद मांगी। पुलिस ने छापेमारी कर युवती को बचाया और आरोपी प्रेमी सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: boyfriend booked hotel for his girlfriend as his wife and abuse her police investigate
होटल में प्रेमिका से गलत काम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने होटल के कमरे से पुलिस को फोन कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित बाहर निकालते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र निवासी सुजीत कुमार से उसका करीब ढाई वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपी लगातार शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि आरोपी ने एक बार फिर मिलने के बहाने उसे बुलाया और होटल में अपनी पत्नी बताकर कमरा बुक कराया। इसके बाद कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पढ़ें: वैशाली में सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, परिजनों ने काटा बवाल, रोड कर दिया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना भी की। किसी तरह मौका मिलते ही उसने पुलिस को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद अहियापुर थाना पुलिस ने तत्काल होटल में छापेमारी की और कमरे का दरवाजा खुलवाकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने होटल के कमरे को सील कर दिया है। साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। विशेषज्ञों की टीम ने होटल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

इस संबंध में एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि युवती ने पुलिस को फोन कर होटल के कमरे में गलत कार्य किए जाने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सुरक्षित निकाला और आरोपी सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है तथा मामले की गहन जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed