फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur MLA Ashok Kumar Singh accused DEO Ajay Kumar Singh of accumulating property worth crores by bribes

Bihar News: भाजपा नेता पर DEO को उठवाने की धमकी देने का आरोप, MLA बोले- सदन में खोलेंगे घूस लेने की पोल

Fri, 21 Feb 2025 03:34 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 03:34 PM IST
सार

Muzaffarpur News: डीईओ का आरोप है कि भाजपा विधायक उनके घर आए और जब उन्होंने गलत काम करने से इनकार किया तो पांच मिनट तक गाली-गलौज की और उठा लेने की धमकी दी। वहीं, विधायक ने डीईओ पर आरोप लगाया कि उन्होंने घूस से करोड़ों की संपत्ति इकट्ठी की है।जानें मामला...।

विज्ञापन
Muzaffarpur MLA Ashok Kumar Singh accused DEO Ajay Kumar Singh of accumulating property worth crores by bribes
भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह तथा डीईओ अजय कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के पारु विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक अशोक कुमार सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अजय कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि डीईओ की संपत्ति की जांच होनी चाहिए, क्योंकि अगर जांच की जाती है तो 25 से 50 करोड़ रुपये की नकदी मिल सकती है। विधायक ने यह भी दावा किया कि उनके पास डीईओ के घूस लेते हुए एक वीडियो मौजूद है, जिसे वह सही समय पर जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को कोई भी संरक्षण काम नहीं आएगा। चाहे उनकी कितनी भी पहुंच हो, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।

विज्ञापन

 
डीईओ ने विधायक पर लगाया धमकी देने का आरोप
इससे पहले डीईओ अजय कुमार सिंह ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बीजेपी विधायक से जान-माल का खतरा होने की बात कही थी। उन्होंने ट्रांसफर की मांग करते हुए आरोप लगाया कि विधायक उनके घर आकर गाली-गलौज करते हैं और नियम विरुद्ध काम करने का दबाव डालते हैं।
विज्ञापन



 
डीईओ का कहना है कि विधायक उनके घर आए और जब उन्होंने गलत काम करने से इनकार किया तो पांच मिनट तक गाली-गलौज की और उठा लेने की धमकी दी। डीईओ ने साफ कहा कि वे किसी भी तरह के गलत काम में शामिल नहीं हैं और विधायक उनसे जबरन ऐसे काम करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘20 साल से विधायक हूं, मेरी छवि साफ-सुथरी’
बीजेपी विधायक अशोक कुमार सिंह ने डीईओ के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया और कहा कि मैं पिछले 20 वर्षों से लगातार विधायक हूं। मैंने कभी किसी को गाली नहीं दी और न ही कभी अवैध पैसे लिए। उन्होंने बताया कि एक महीने पहले वह दो युवकों को लेकर डीएम के पास गए थे। उन्होंने स्कूल के निर्माण कार्य में हिस्सा लिया था, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं मिला। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति रामचंद्र सिंह ने सूद पर पैसा लेकर स्कूल की बाउंड्री का काम किया था।
 
डीएम ने डीईओ से कहा था कि अगर काम सही हुआ है, तो भुगतान किया जाए, लेकिन फिर भी कई दिनों तक पैसे नहीं मिले। बाद में पता चला कि जिन ठेकेदारों को भुगतान किया गया था, उनसे डीईओ ने 30-40% कमीशन लिया था।
 
विधायक का कहना है कि उन्होंने इस मामले में डीईओ को फोन भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसके बाद वह उनके घर गए और बातचीत की। उनका दावा है कि उल्टा डीईओ ने उन पर आरोप लगा दिया, जबकि उनके आवास पर दलालों की भीड़ जमा रहती है।

 
विधायक ने सदन में मामला उठाने की दी चेतावनी
इस पूरे मामले में अब राजनीतिक रंग भी चढ़ने लगा है। विधायक ने इस मुद्दे को सदन में उठाने की बात कही है और कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed