{"_id":"6820766e2cea0d2c3c0d6ae1","slug":"muzaffarpur-bihar-news-bjp-minister-says-pak-army-kneeled-down-fire-bullet-answer-by-shell-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2932689-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indo-Pak Tension: ‘पाक सेना और आतंकी अगर गोली चलाएं तो भारतीय सेना गोले बरसाकर जवाब दे’, भाजपा के मंत्री बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indo-Pak Tension: ‘पाक सेना और आतंकी अगर गोली चलाएं तो भारतीय सेना गोले बरसाकर जवाब दे’, भाजपा के मंत्री बोले
Sun, 11 May 2025 05:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 05:19 PM IST
सार
Muzaffarpur News: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने इस युद्ध से डरकर और होने वाली क्षति के डर से घुटने टेक दिए हैं। सेना ने लगातार जवाबी करवाई से पाक को औकात पर लाने का काम किया है। पाकिस्तान जानता है कि पूर्व के युद्ध में उसका क्या हाल हुआ है।
विज्ञापन
मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारत-पाकिस्तान तनाव को लेकर अमेरिका के दखल के बाद जहां सीजफायर हो चुका है, वहीं बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमने युद्ध जीता हैं और पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा है। पाकिस्तान को उसकी औकात में लाने का काम भारत की वीर सेना के जवानों ने किया है। हमारी सेना पर हम सब को नाज है कि दुश्मन मुल्क के घर में घुसकर अपना बदला लेने का काम किया है और अब पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए हैं। मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अगर बीच-बीच में पाकिस्तान की सेना और आतंकी गोली चलाते हैं तो आप सब सेना के जवान गोला से जवाब देने का काम करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Tension: सीमा पर गोलीबारी में बिहार का सपूत बलिदान; BSF जवान इम्तियाज ने सीमा पर दिखाया अदम्य साहस
विज्ञापन
मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान में घुसकर जिस तरह से हम लोगों ने अपना बदला को लेने का काम किया है। इसे लेकर देश के लोगों में खुशी है और लोग देश की सेना और प्रधानमंत्री पर फख्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने देश के लोगों पर हुए हमले का हम लोगों ने बदला ले लिया है और हमारा मकसद भी पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इस युद्ध से डरकर और होने वाली क्षति के डर से घुटने टेक दिए हैं। सेना ने लगातार जवाबी करवाई से पाक को औकात पर लाने का काम किया है। पाकिस्तान जानता है कि पूर्व के युद्ध में उसका क्या हाल हुआ है। मंत्री बोले कि अब तो पूरी दुनिया ने भारत की सेना की ताकत देख ली है, इसलिए अब सरेंडर बोल दिया है और भारत के सेना के आगे घुटने टेक दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Indian Army : पठानकोट में सेना के जवान की गई जान, बिहार पहुंचा शहीद जवान का शव, सम्मान के साथ अंतिम संस्कार