फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : bjp minister amit shah addresing people says lalu yadav master of of scam

Bihar News: 'लालू यादव घोटालों के सरदार', मुजफ्फरपुर में अमित शाह बोले- नीतीश-मोदी की जोड़ी अजेय

Sun, 02 Nov 2025 03:08 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Nov 2025 03:08 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के देवरिया मैदान में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने लालू यादव को “घोटालों का सरदार” बताते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : bjp minister amit shah addresing people says lalu yadav master of of scam
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में आयोजित एक विशाल जनसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। उनके निशाने पर इस बार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रहे। शाह ने कहा कि “लालू यादव ने बिहार के लिए क्या किया? सिर्फ घोटाले किए और घोटालों की लाइन लगा दी।” उन्होंने चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला, होटल बेचने का घोटाला और अलकतरा घोटाला का जिक्र करते हुए कहा कि लालू यादव ने हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार फैलाया। अमित शाह ने कहा कि “भाजपा पर एक फूटी कौड़ी या चार आने का भी घोटाले का आरोप नहीं है।” उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “मुजफ्फरपुर जिले की 11 विधानसभा सीटों पर एनडीए को जीत दिलाने का काम करें।”

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर के देवरिया मैदान में आयोजित इस बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि “हमें आप लोगों का वोट किसी विधायक, मंत्री या नेता को बनाने के लिए नहीं चाहिए, बल्कि बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाने के लिए चाहिए।” उन्होंने कहा कि जंगलराज वालों ने बिहार का पतन किया था, और अब वे फिर से बिहार में जंगलराज लाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: '20 साल दिया उन्हें, अब मुझे 20 माह दीजिए बिहार बदल दूंगा', तेजस्वी यादव का पीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बिहार के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं।” उन्होंने दावा किया कि नीतीश-मोदी की जोड़ी को न तो बिहार में और न ही पूरे देश में कोई हरा सकता है। उन्होंने राजद और कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा, “तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का सपना कभी पूरा नहीं होगा, यह सपना सिर्फ सपना ही रह जाएगा।” शाह ने कहा कि अब बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है और राज्य का चौमुखी विकास होगा। गृह मंत्री ने मुजफ्फरपुर की जनता का आभार जताते हुए कहा कि “आप लोगों के समर्थन से ही बिहार को फिर से भ्रष्टाचार और जंगलराज से बचाया जा सकता है।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राजद के नेता लोगों के बीच आकर झूठे वादे कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वे फिर से बिहार में “जंगलराज” लाने की साजिश कर रहे हैं और अलग-अलग रूप बदलकर वोट मांग रहे हैं ताकि अपराध का माहौल फिर बन सके।

अमित शाह ने मुजफ्फरपुर में गोपालगंज के डीएम जी. कृष्णैय्या की पीट-पीट कर हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि अगर राजद की सरकार आई तो रंगदारी और हत्याओं का दौर शुरू हो जाएगा। इसलिए उन्होंने कहा कि बिहार के लिए एनडीए का आना जरूरी है।

एनडीए की जनसभा में अमित शाह ने कांग्रेस और राजद पर भी तीखा हमला किया। उनका कहना था कि सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और लालू यादव के समय में आतंकवाद की घटनाएँ होती थीं और वे आतंकियों का संरक्षण करते थे। उन्होंने बताया कि केंद्र ने आतंकवाद के खिलाफ सख्ती दिखाई है, धारा 370 को हटाकर कश्मीर को भारतीय संविधान के तहत जोड़ा गया और आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन किए गए। अमित शाह ने कहा कि ये विरोधी दल देशभक्ति की बजाय परिवारवादी सोच रखते हैं और इसलिए पूरे बिहार में एनडीए के पक्ष में माहौल है। उनका दावा था कि एनडीए ही जीत कर आएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed