Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : bihari nitish who dedicated to chhathi maiyya echoed from dubai to sharjah beach

छठ पूजा: दुबई के समुद्र तट पर गूंजे छठी मैया के गीत, बिहार और यूपी के 100 से अधिक लोगों ने मनाया महापर्व

Mon, 16 Nov 2026 04:20 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Nov 2026 04:20 PM IST
सार

यूएई के शारजाह स्थित मामजराह बीच पर बिहार के मैकेनिकल इंजीनियर नितेश झा ने पत्नी के साथ छठ महापर्व मनाया। आयोजन में बिहार और यूपी के 100 से अधिक लोग शामिल हुए। विदेश में छठ की तस्वीरें चर्चा में हैं।

 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : bihari nitish who dedicated to chhathi maiyya echoed from dubai to sharjah beach
दुबई से शारजाह तक छठी मैय्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मध्य पूर्व के देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह में बिहार का ऐतिहासिक और पारंपरिक महापर्व छठ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। समुद्र किनारे स्थित मामजराह बीच पर छठी मैया के गीत गूंजे और बड़ी संख्या में बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लोग इस आयोजन में शामिल हुए। विदेश की धरती पर छठ महापर्व मनाने की तस्वीरें सामने आने के बाद इसकी चर्चा हो रही है।

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा प्रखंड के रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर नितेश झा ने इस आयोजन की तस्वीरें साझा की हैं। वर्तमान में अहियापुर थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी नितेश पिछले सात वर्षों से संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर में नौकरी कर रहे हैं। वह एक निजी कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन

नितेश बताते हैं कि इस बार छठ पूजा के अवसर पर उन्हें अपने घर बिहार आने की छुट्टी नहीं मिल सकी। ऐसे में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ शारजाह के मामजराह बीच पर ही छठ महापर्व मनाने का संकल्प लिया। इस आयोजन में बिहार और उत्तर प्रदेश के 100 से अधिक लोग शामिल हुए। उनके अनुसार, विदेश की धरती पर इस तरह छठ मनाना उनके लिए गौरव और भावुकता से भरा पल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: चिराग पासवान ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं, यूपी चुनाव में एलजेपी की भूमिका को लेकर कही ये बात

नितेश झा का कहना है कि उन्हें भारत आने-जाने का मौका मिलता रहा है, लेकिन छठ जैसे पारंपरिक और ऐतिहासिक महापर्व पर छुट्टी नहीं मिल पाई। इसी वजह से उन्होंने यूएई में ही इस पर्व को मनाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि शारजाह और आसपास रहने वाले भारत के सैकड़ों लोग, खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग, इस आयोजन में शामिल हुए।

नितेश का उद्देश्य अपनी महान परंपरा और संस्कृति को दुनिया भर में पहचान दिलाना है। उनका कहना है कि छठ महापर्व के माध्यम से वह दुनिया को छठी मैया के प्रति लोगों की आस्था और समर्पण से परिचित कराना चाहते हैं। साथ ही भारतीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों तक पहुंचाना भी उनका लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed